ETV Bharat / bharat

हकलाते हुए 83 सेकेंड में गिनवाए 193 देशों के नाम, कुरुक्षेत्र के हर्षित ने बनाया सबसे कम समय में बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के 10वीं के छात्र हर्षित ने हकलाने की समस्या के बावजूद सबसे कम समय में बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
कुरुक्षेत्र के 10वीं के छात्र हर्षित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 25, 2025 at 7:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : अगर आप अपनी कमजोरी को ताकत बना लें तो ज़िंदगी में कुछ भी हासिल किया जा सकता है. ऐसी ही एक कहानी कुरुक्षेत्र गुरुकुल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले हर्षित आर्यन की है जो बचपन से हकलाते हैं लेकिन उन्होंने इसके बावजूद सबसे कम समय में बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.

सबसे कम समय में बोलने का रिकॉर्ड : कुरुक्षेत्र गुरुकुल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय हर्षित आर्य ने संयुक्त राष्ट्र में शामिल 193 देशों के नाम सबसे कम समय में बोलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हर्षित ने 193 देश के नाम 1 मिनट 22 सेकंड 91 मिली सेकंड (करीब 83 सेकेंड) में बोले हैं जिसके चलते उनको इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है.

हकलाते हुए 83 सेकेंड में गिनवाए 193 देशों के नाम (Etv Bharat)

बचपन से हकलाने की समस्या थी : हर्षित ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वे पहले कभी भी स्टेज पर चढ़कर नहीं बोलते थे क्योंकि उनको हकलाने की थोड़ी समस्या थी लेकिन उनके क्लासमेट्स ने उनको काफी सपोर्ट किया और उन्होंने ही उनको इस इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के बारे में बताया था. फिर उन्होंने इस चैलेंज में भाग लेने की सोची और उसमें अप्लाई किया. वर्ल्ड मैप को देखकर उन्होंने इसकी तैयारी शुरू की.

Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
आईएएस बनना चाहते हैं (Etv Bharat)

आईएएस बनना चाहते हैं : हर्षित ने कहा कि दोस्तों ने इस कॉम्पिटिशन की तैयारी करने के लिए अहम योगदान दिया है. वे अपने दोस्तों को हर रोज देश के नाम बोलकर सुनाते थे लेकिन हकलाने की वजह से वे कई बार बीच में अटक भी जाते थे लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी कोशिशें जारी रखी और परफेक्शन हासिल किया जिसकी बदौलत उन्होंने अब इसमें ये रिकॉर्ड बनाया है. उन्हें इसका मेडल और सर्टिफिकेट भी दिया गया है. हर्षित के पिता नंद लाल यादव आर्मी से रिटायर्ड हैं और बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनकी मां प्रमिला टीचर हैं और उसका छोटा भाई भी नौवीं क्लास में पढ़ रहा है. हर्षित आगे आईएएस अफसर बनना चाहते हैं जिसके लिए वे अभी से इसकी तैयारी कर रहे हैं.

Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
सबसे कम समय में बोलने का रिकॉर्ड (Etv Bharat)
Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
सर्टिफिकेट और मेडल के साथ हर्षित आर्यन (Etv Bharat)
Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
कुरुक्षेत्र गुरुकुल के दसवीं के छात्र की बड़ी उपलब्धि (Etv Bharat)
Kurukshetra Gurukul Student Harshit created a world record in speaking despite the problem of stammering
कुरुक्षेत्र के हर्षित (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पति को लॉकडाउन में हुआ कैंसर, जलगांव की हाउसवाइफ ने बिजनेस से बदली किस्मत, आज कमा रही लाखों रुपए

ये भी पढ़ें : हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति

ये भी पढ़ें : हिसार के भाईयों का कमाल, कश्मीर की केसर कमरे में उगाकर हो गए मालामाल