क्या, सांसदों के बीच होनेवाली थी 'हाथापाई'? रिजिजू का खुलासा- 'कांग्रेस की हरकत से नाराज NDA सांसदों को रोका'
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसदों के सत्ता पक्ष की ओर आने के बाद भाजपा की महिला सांसद बेहद आक्रोशित थीं.


Published : February 10, 2026 at 2:43 PM IST
नई दिल्ली: संसद में इन दिनों अभूतपूर्व गतिरोध देखने को मिल रहा है. 4 फरवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रधानमंत्री को सदन में न आने का आग्रह किया था, वजह बतायी थी कि कांग्रेस की महिला सांसद नुकसान पहुंचा सकती हैं. अब यह लड़ाई शिकायतों और दावों के दौर से गुजर रही है. कांग्रेस, इसे जहां पीएम मोदी का सवालों से भागना बता रही है वहीं किरेन रिजिजू ने वीडियो साझा कर विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया है.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस सांसदों के सत्ता पक्ष की ओर आने के बाद भाजपा की महिला सांसद उनके आचरण से बेहद आक्रोशित थीं. उन्होंने कहा, "हमें अपने भाजपा और एनडीए सांसदों को नियंत्रित करना पड़ा. कांग्रेस सांसदों के इस व्यवहार से भाजपा की महिला सांसद बहुत गुस्से में थीं. हमने अपने सांसदों को हाथापाई से रोका. इसके बाद ये (विपक्षी) सांसद स्पीकर के चैंबर में गए और उन्हें धमकाया. भाजपा महिला सांसदों ने शिकायत दर्ज कराई है. अब देखते हैं कि स्पीकर इस पर क्या और कैसी कार्रवाई करते हैं."
Congress Party is proud of the most degrading behavior by their MPs !! If we had not stopped all BJP MPs and allowed the Women MPs to confront Cong. MPs, it would have led to very ugly scene.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2026
We have very high consideration, to protect the dignity & sanctity of the Parliament. https://t.co/tRj5HjLKFH pic.twitter.com/aTmktk4Y7E
भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एक शिकायत भी की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस सांसदों ने संसदीय मर्यादाओं को लांघ दिया है. भाजपा सांसदों ने अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि 4 फरवरी को विपक्षी महिला सांसदों ने "प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया" और बाद में आक्रामक तरीके से स्पीकर के चैंबर तक पहुंच गईं थीं. उन्होंने स्पीकर से इस घटना में शामिल सांसदों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया था.
रिजिजू ने भाजपा की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की गई शिकायत का समर्थन किया. पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने कहा, "भाजपा सांसदों, विशेषकर महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसदों के व्यवहार के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के पास एक कड़ी शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस सांसद मर्यादा तोड़कर सत्ता पक्ष (ट्रेजरी बेंच) की ओर चले गए. वे उस बेंच को भी पार कर गए जहां प्रधानमंत्री बैठते हैं और सत्ता पक्ष की तरफ बढ़ते हुए उन्होंने लगभग पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी."
Who can justify such behaviors from the Honb'le MPs? The direction from our leadership was very clear that we must maintain the dignity of the house and no BJP MP should get into physical confrontation with the rude opposition MPs. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iqy41Xd9vn
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2026
गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में न आने का आग्रह किया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके. उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ कांग्रेस सांसद सदन में प्रधानमंत्री की सीट तक आ सकते हैं और किसी "अभूतपूर्व घटना" को अंजाम दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः

