ETV Bharat / bharat

'मारो गोली...जो होगा मैं समझ लूंगा' खान सर पर नामजद FIR दर्ज, गोलीकांड में किसी भी वक्त गिरफ्तारी

पटना पुलिस ने खान सर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस कभी भी खान सर को गिरफ्तार कर सकती है-

खान सर पर एफआईआर
खान सर पर एफआईआर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 5, 2026 at 4:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : पटना के चर्चित खान सर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. पुलिस ने घटना क्रम को विस्तार से बताते हुए कहा कि खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर गोलीबारी खान सर के आदेश पर हुई है. इस बात को गिरफ्तार किए गए खान सर के निजी बॉडीगार्ड ने कबूली है.

खान सर पर FIR दर्ज : पुलिस द्वारा जांच के बाद बताया गया कि खान सर की कोचिंग के बाहर चार राउंड गोली फायर हुई जिसमें दो-दो राउंड गोली दोनों अंगरक्षकों द्वारा चलाई गई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसका सत्यापन कराया गया.

खान सर पर FIR दर्ज
खान सर पर FIR दर्ज (ETV Bharat)

'खान सर ने की फायरिंग करने वाले गार्ड की पहचान' : जांच टीम वीडियो के साथ खान सर की कोचिंग पहुंची तो वहां मौजूद लोगों से वीडियो में फायरिंग कर रहे लोगों की तस्दीक कराई गई. खुद खान से दोनों को अपना निजी बॉडीगार्ड बताया. जिसके बाद पुलिस दोनों बॉडीगार्ड को पकड़कर कदमकुआं थाने ले गई.

'खान सर ने दिया फायरिंग का आदेश' : थाने में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से दोनों बॉडीगार्ड ने घटना के बारे में सबकुछ कह सुनाया. इसका जिक्र जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में भी किया है. दोनों गार्ड ने कहा है कि फायरिंग का आदेश खुद खान सर ने दिया था.

खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे छात्र-छात्राएं
खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे छात्र-छात्राएं (ETV Bharat)

''हम दोनों सुरक्षा कर्मी अपना-अपना शस्त्र लेकर खान सर के साथ ऑफिस से बाहर आये तो देखे कि बाहर गेट पर भीड़ लगी हुई है. लोग उग्र होकर हो-हल्ला कर रहे थे, तो ये देख कर खान सर उर्फ फैजल खान एवं उनके अन्य अज्ञात सह कर्मी हमदोनों सुरक्षा कर्मी को बोले कि देख क्या रहे हो भीड़ पर अविलंब फायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा.''- जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोपी गार्ड्स का कबूलनामा

किसी भी वक्त खान सर की गिरफ्तारी तय : इस केस की जांच कर रहे कदमकुआं थाने के SI अनिल कुमार की जांच रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज हो जाने के बाद खान सर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. माना जा रहा है कि शाम तक पुलिस कोई तगड़ा एक्शन ले सकती है. शाम होते-होते खान सर को पुलिस उठा सकती है.

यूपी के रहने वाले हैं दोनों गार्ड : पकड़े गए दोनों बॉडीगार्ड यूपी के रहने वाले हैं और दोनों के पास वैध लाइसेंस है. पुलिस के जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि- ''दोनों सुरक्ष गार्ड के द्वारा नजायज रूप से आमजनों में दहशत फैलाने एवं भय व्याप्त करने के उद्देश्य से फायरिंग करने के आरोप में उपरोक्त दोनों हथियार को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया है.''

2 जून को कोचिंग के बाहर हुई थी मारपीट-फायरिंग : खान सर की ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के बाहर गार्ड से मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी जिसके बाद ये सबकुछ हुआ. हालांकि खान सर ने पहले फायरिंग का आरोप लगाया फिर उन्होंने बयान वापस ले लिया. इस मामले में अगले दिन ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया था. तब खान सर ने भी कार्रवाई की तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें- कोचिंग में फायरिंग विवाद पर मुश्किल में खान सर, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी