ETV Bharat / bharat

केरल: प्याज के ट्रक में मिले विस्फोटकों के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मलप्पुरम और कासरगोड में छापेमारी

तिरुरांगडी में एक गोदाम और वंदूर पुथिथुकुन्नू में लॉरी मालिक की पत्नी के घर की जांच की. विस्फोटकों की डिलीवरी पर हो रही जांच.

NIA raids in North Keralam
एनआईए. (IANS)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 30, 2026 at 3:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मलप्पुरम (केरल): मलप्पुरम के चेम्माड इलाके से फरवरी के महीने में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे. इसी मामले की जांच के सिलसिले में, शनिवार 30 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मलैय्यपुरम जिले में दो जगहों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने तिरुरंगाडी के एक गोदाम और ट्रक मालिक की पत्नी के वंडूर पुथियकुन्नु स्थित घर पर यह जांच की.

जांच मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित है कि ये विस्फोटक यहां कैसे पहुंचे और इन्हें कहां छिपाकर रखा जाना था? खबरों के मुताबिक, यह छापेमारी घटना से जुड़ी और अधिक जानकारी जुटाने के लिए की गई थी.

मलैय्यपुरम के इसी मामले से जुड़े तार के आधार पर, NIA ने कासरगोड के चित्तारिकल में भी छापेमारी कर विस्फोटक बरामद किए थे. यहां से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें मिली हैं, जो बहुत खतरनाक और तेज धमाका करने वाली मानी जाती हैं. ये विस्फोटक कडुमेनी के रहने वाले जॉर्ज के घर से बरामद किए गए थे. जब्त की गई जिलेटिन की छड़ें पांच साल पुरानी थीं, जिन्हें एनआईए (NIA) की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है.

बता दें कि 7 फरवरी को मलप्पुरम के चेम्माड में पुलिस ने जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर के तार को प्याज से भरे एक ट्रक से बरामद किया था. यह ट्रक मलप्पुरम के चेम्माड में स्थित 'होलो ब्रिक्स' की एक दुकान के अंदर खड़ा था. रात के समय वहां प्याज को एक छोटे ट्रक में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी कुछ लोग कार से वहां पहुंचे. इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग निकले. इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान प्याज की बोरियां हटाने पर ये विस्फोटक बरामद हुए थे.

इसके बाद, मामले की गंभीरता और किसी बड़े नेटवर्क की आशंका को देखते हुए इसी महीने (मई 2026) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच अपने हाथ में ली. आज, 30 मई को मलप्पुरम और कासरगोड के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी.

इसे भी पढ़ेंः