ETV Bharat / bharat

केदारनाथ में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पुनर्निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

केदारनाथ में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण यहां एक फीट तक बर्फ जम गई है.

SNOWFALL IN KEDARNATH
केदारनाथ में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : November 5, 2025 at 5:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड): केदारनाथ धाम में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है. अत्यधिक मात्रा में बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है. बर्फबारी ने भारी वाहनों के पहिए भी जाम कर दिए हैं. ऐसे में धाम में अब निर्माण कार्यों को करना आसान नहीं है. वहीं, आईटीबीपी के जवान माइनस तापमान में भी धाम की सुरक्षा में जुटे हुए हैं.

केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से जहां धाम का तापमान माइनस में जाने लगा है, वहीं निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है. लोग सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं. केदारपुरी ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है. दो दिनों से धाम में बर्फबारी हो रही है. यहां एक फीट तक बर्फ जम गई है. जिसके कारण पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है. निर्माण कार्यों में लगे वाहनों के पहिये भी बर्फ में जाम हो गए हैं.

केदारनाथ में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी (ETV Bharat)

केदारनाथ धाम में ठंड का अत्यधिक प्रकोप भी बढ़ने लगा है. कपाट बंद होने के बाद धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों के साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी के जवानों के अलावा कुछ साधु संत मौजूद हैं. अगर धाम में बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगी तो पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदर नीचे सोनप्रयाग लौट आयेंगे. फिर अगले वर्ष निर्माण कार्यों को किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया केदारपुरी की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवान जुटे हुए हैं. धाम में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है. सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी व्यवस्थाओं के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं. इनके लिए धाम में सभी सुविधाएं दी जा रही हैं. वहीं पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों को भी सभी आवश्यक चीजों को दिया गया है. जिससे वे अपनी सुरक्षा कर सकें.पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया धाम में बर्फबारी ज्यादा होने पर मजदूर सोनप्रयाग लौट आयेंगे.

बता दें देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भी उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया था. वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया उत्तराखंड में 6 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा.

पढे़ं-बदरीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चारों तरफ बिछी बर्फ की चादर