ETV Bharat / bharat

TVK प्रमुख विजय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! CBI ने 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

करूर भगदड़ मामले की जांच सीबीआई कर रही है. उसने विजय को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Karur Incident CBI summons Vijay to appear in person for questioning
TVK प्रमुख विजय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 6, 2026 at 4:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चेन्नई: करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीबीआई ने एक्टर से नेता बने विजय को नोटिस जारी कर 12 जनवरी को पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित एजेंसी के हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए समन जारी किया है.

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई करूर भगदड़ मामले की जांच कर रही है. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी. सीबीआई जांच की निगरानी के लिए रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अजय रस्तोगी की अगुवाई में आईपीएस ऑफिसर सोनल मिश्रा और सुमित सरन के साथ तीन मेंबर की कमेटी भी बनाई गई है.

इसके बाद, सीबीआई अधिकारियों ने करूर हादसे के बारे में केस दर्ज किया और मामले की जांच कर रहे हैं. सीबीआई अधिकारियों ने जांच को आगे बढ़ाते हुए करूर के वेलुचमीपुरम का निरीक्षण किया, जहां यह घटना हुई थी. यहां अधिकारियों ने कई तरह की जानकारी इकट्ठा की और भगदड़ में प्रभावित लोगों, एम्बुलेंस ड्राइवरों और मालिकों, टीवीके अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों सहित 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की.

मामले में सीबीआई ने टीवीके के अधिकारियों एन आनंद, अधव अर्जुन, करूर के जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को भी समन जारी कर उन्हें दिल्ली बुलाया गया. सीबीआई अधिकारियों ने पिछले हफ्ते दिल्ली स्थित सीबीआई ऑफिस में टीवीके के अधिकारियों से तीन दिनों तक पूछताछ की.

टीवीके के कार्यकर्ता पुसी आनंद, अधव अर्जुन और निर्मल कुमार पहले ही सीबीआई के सामने पेश होकर अपनी बात कह चुके हैं. अब, पार्टी के नेता विजय को भी समन जारी किया गया है. समन में कहा गया है कि विजय को 12 जनवरी को दिल्ली में सीबीआई ऑफ़िस में खुद पेश होकर अपनी बात कहनी होगी.

2026 के विधासनभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेत्री कझगम लीडर विजय पूरे तमिलनाडु में कैंपेन कर रहे थे. इसी के तहत, विजय ने पिछले साल 27 सितंबर को करूर के वेलुचामीपुरम में एक रैली किया था. कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई. इस घटना से न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में बहुत बड़ा सदमा लगा.

ये भी पढ़ें: 'जन नायकन' ऑडियो लॉन्च: थलपित विजय के लिए कोई अंत नहीं, यह तो बस एक शुरुआत है- डायरेक्टर एच. विनोद