ETV Bharat / bharat

हिमाचल का मुख्य सचिव बना उत्तराखंड का लाल, पैतृक गांव बना में मना जश्न

कमलेश पंत के मुख्य सचिव हिमाचल बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. पंत का जन्म बेरीनाग के ग्राम बना में हुआ.

CHIEF SECRETARY KAMLESH PANT
हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव कमलेश पंत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 3, 2026 at 5:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेरीनाग (उत्तराखंड): कमलेश पंत हिमाचल में नये मुख्य सचिव बने हैं. कमलेश पंत के मुख्य सचिव बनने पर उनके पैतृक गांव बना में जश्न का माहौल है. कमलेश पंत मूल रूप से उत्तराखंड बेरीनाग के बना गांव रहने वाले हैं. जहां आज उनकी उपलब्धि पर होली, दिवाली मनाई जा रही है. ग्रामीण गांव के बेटे की तरक्की से फूले नहीं समा रहे हैं.

बता दें, कमलेश पंत की पिता जगदीश चंद्र पंत अध्यापक के साथ-साथ समाजसेवक भी रहे हैं. उनकी माता एक गृहिणी हैं. पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील के ग्राम बना में जन्मे कमलेश पंत की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बना से होने के पश्चात जूनियर की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग से की. उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे अल्मोड़ा गए, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद साल 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की. जिसमें उन्हें हिमाचल कैडर मिला.

हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव कमलेश पंत (ETV Bharat)

कमलेश पंत उत्तराखंड में भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की भूमिका चुके हैं. इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार में भी कमलेश पंत ने राष्ट्रीय औषधिमूल्य निर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद भी संभाला. कमलेश कुमार पंत एक अनुभवी लोकसेवक हैं, जिन्हें उनके विचारशील नेतृत्व, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाना जाता है.

Himachal Pradesh Chief Secretary Kamlesh Pant
हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव कमलेश (ETV Bharat)

इंजीनियरिंग की मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और तीन दशकों से अधिक के प्रशासनिक अनुभव के साथ, उन्होंने ईमानदारी, पेशेवर उत्कृष्टता और विश्वसनीय नेतृत्व की प्रतिष्ठा अर्जित की है. सहकर्मी उन्हें एक शांत, संतुलित और विवेकपूर्ण नेता के रूप में देखते हैं, जो प्रचार से अधिक सार्थक कार्यों को महत्व देते हैं.

Himachal Pradesh Chief Secretary Kamlesh Pant
कमलेश पंत का पैतृक घर (ETV Bharat)

अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में उन्हें अनेक संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण दायित्व सौंपे गए, जो उनकी निर्णय क्षमता, निष्पक्षता और जटिल परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की योग्यता पर संस्थागत विश्वास को दर्शाते हैं.

Himachal Pradesh Chief Secretary Kamlesh Pant
कमलेश पंत का पैतृक गांव (ETV Bharat)

कमलेश पंत अपनी व्यवस्थित कार्यशैली और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं. वे उत्तरदायी शासन और प्रभावी क्रियान्वयन में विश्वास रखते हैं. तकनीकी समझ और प्रशासनिक अनुभव का संतुलित समन्वय उन्हें समस्याओं का गहन विश्लेषण करने के साथ-साथ नागरिकों की आवश्यकताओं पर केंद्रित रहने में सक्षम बनाता है. उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने सदैव सादगी, विनम्रता और संतुलित व्यक्तित्व बनाए रखा है. उनके नेतृत्व की पहचान धैर्य, विवेक और संस्थागत मूल्यों के प्रति गहरी निष्ठा है.

Himachal Pradesh Chief Secretary Kamlesh Pant
कमलेश पंत ने वीडियो कॉल पर की बात (ETV Bharat)

कमलेश पंत के मुख्य सचिव हिमाचल बनने पर पूरे क्षेत्र में एक खुशी का माहौल बना हुआ है. उनकी पैतृक गांव में ग्राम वासियों ने आज जश्न मनाया. कमलेश पंत ने हिमाचल से ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उपस्थित सभी ग्रामीणों से बातचीत की.

पढ़ें-