ETV Bharat / bharat

खुशखबरी : IIT में बढ़ गई 666 सीटें, इस बार 18826 पर मिलेगा एडमिशन

जोसा काउंसलिंग में साल 2026 में 4470 इंजीनियरिंग सीट्स नेशनल इंस्टीट्यूट में बढ़ गई हैं. इस बार 67323 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा.

IIT में बढ़ गई सीटें
IIT में बढ़ गई सीटें (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 3, 2026 at 7:50 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : देश के राष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थानों में जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA Counselling 2026) की काउंसलिंग शुरू हो गई है. इसके जरिए देश की प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) व गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (GFTIs) में एडमिशन मिलेगा. इसके लिए जोसा ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी. इन सीट में 4 और 5 वर्षीय पाठ्यक्रम शामिल है, जिनमें बीटेक, इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक (डुएल डिग्री), इंटीग्रेटेड बीटेक-एमबीए (डुएल डिग्री), आर्किटेक्चर, बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) एंड एमबीए (डुएल डिग्री) कोर्स है. इस मैट्रिक्स का एनालिसिस करने पर सामने आया है कि बीते साल की काउंसलिंग से इस बार 4470 इंजीनियरिंग सीट्स नेशनल इंस्टीट्यूट में बढ़ गई हैं.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि साल 2025 में जहां पर 62853 सीट्स पर एडमिशन मिला था, साल 2026 में 67323 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा. स्टूडेंट के लिए सबसे खुशी की बात है कि आईआईटी में 666 सीटों का इजाफा हुआ है. इसी तरह से एनआईटी की सीट में 637 बढ़ी है. इसमें आईआईटी शिबपुर की सीट भी शामिल है. वहीं, ट्रिपल आईटी में 1578 और जीएफटीआई में 1464 सीट्स बढ़ी है. इसके साथ ही पहली बार आईएससी बेंगलुरु की 125 सीट काउंसलिंग में जोड़ी गई है. साल 2025 में 128 संस्थानों में प्रवेश मिला था, जिनमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी व 47 जीएफटीआई थी. इसके साथ ही आईआईईएसटी शिबपुर भी था. इस साल 2026 में संस्थाओं की संख्या बढ़कर 136 हो गई है. इनमें 9 जीएफटीआई और आईआईएससी बेंगलुरु जुड़ गया है.

राष्ट्रीय संस्थानों का इंजीनियरिंग सीट का गणित
राष्ट्रीय संस्थानों का इंजीनियरिंग सीट का गणित (ETV Bharat GFX)

पढ़ें. JEE Advanced Result 2026: शुभम कुमार बने टॉपर, कबीर छिल्लर,अर्णव व कनिष्क टॉप 10 में... AIR-1 में कोटा की हैट्रिक

देश के नंबर वन संस्थान IISC में भी जोसा से प्रवेश : देव शर्मा के मुताबिक साल 2025 में देश की 23 आईआईटी में 18160 सीट थी, साल 2026 की काउंसलिंग में यह 18826 है. इसके साथ ही इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) बेंगलुरु की चार बीटेक कोर्स की 125 सीटों पर एडमिशन मिल रहा है. इन्हें भी आईआईटी की सीट मैट्रिक्स में शामिल किया गया है, इन्हें मिलाकर 18951 सीट्स पर एडमिशन जेईई एडवांस्ड के जरिए प्रवेश मिलेगा. IISC बेंगलुरु की बात की जाए तो वहां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में 25, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग 25, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 50 और मैकेनिक्स एंड कंप्यूटिंग की 25 सीट्स पर एडमिशन मिल रहा है. इस तरह देश की 31 एनआईटी की बात की जाए तो साल 2025 में 24525 सीट्स थी, यह 637 बढ़कर 25162 हो गई है. देश की 26 ट्रिपल आईटी में 9940 सीट्स थी, इनमें काफी इजाफा हुआ है, 1578 सीट्स बढ़ी है, इन्हें मिलाकर 11518 सीट हो गई है. 47 जीएफटीआई में साल 2025 में 10228 सीट्स थी. इनमें 1464 की बढ़ोतरी होकर 11692 हो गई है. जीएफटीआई 9 नए संस्थान जुड़ 56 हो गए हैं.

पढे़ं. Exclusive : जेईई टॉपर कनिष्क के पास है विश्व के एक नंबर संस्थान MIT USA में पढ़ाई का ऑफर, परिवार तय करेगा IIT बॉम्बे या कैंब्रिज

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी IIT जोधपुर में, धारवाड़ में कम हुई : देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी जोधपुर में 140 सीटें बढ़ गई हैं. पहले जहां 610 सीट थी अब 750 हो गई है. इसके बाद 120 सेट आईआईटी मंडी में बढ़ी है, वहां 520 से 640 हो गई है. इंदौर और पलक्कड़ में 80-80 की बढ़ोतरी है. हैदराबाद और जम्मू में 75-75 सीट्स बढ़ी हैं. इसके अलावा रोपड़ में 50, कानपुर व खड़कपुर में 30-30, दिल्ली में 10, भुवनेश्वर में 6 व बॉम्बे में 3 सीट्स बढ़ाई गई हैं. इस बढ़ोतरी को देखा जाए तो 699 सीट्स बढ़ी हैं, लेकिन धारवाड़ में 30 और मद्रास में तीन सीटों की कमी की गई है. ऐसे में 666 सीट की बढ़ोतरी नजर आ रही है.

पढे़ं. JEE ADVANCED 2026 से IIT में नहीं मिले एडमिशन तो जानें प्लान 'बी', IIST तिरुवनंतपुरम में भी मिल सकता है मौका

राजस्थान में बढ़ गई 200 सीट : देव शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 200 सीटों का इजाफा हुआ है. इस साल की काउंसलिंग में 2118 सीट्स हैं, जबकि साल 2025 में 1918 सीट थी. आईआईटी जोधपुर में साल 2025 में 610 सीट थी, जिनमें 140 की बढ़ोतरी के साथ अब 2026 में 750 हो गई है, जबकि एमएनआईटी जयपुर में 2025 में 888 सीट थी, अब 948 हो गई है. इसमें भी 60 सीट की बढ़ोतरी हुई है. ट्रिपल आईटी कोटा में 330 और सेंट्रल यूनिवर्सिटी किशनगंज अजमेर में 90 सीट है. इन दोनों संस्थानों में साल 2025 की सीटों के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई.