ETV Bharat / bharat

JoSAA counselling 2026: कैटेगरी सर्टिफिकेट नहीं देने पर IIT-NIT की अलॉट सीट कैंसिल, इन कैंडिडेट को करवाना होगा ड्यूल वेरीफिकेशन

सीट अलॉटमेंट में सफल रहे कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रोसेस पूरा करना होगा, नहीं तो उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी.

JoSAA counselling 2026
जोसा काउंसलिंग 2026 (ETV Bharat (File))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 1, 2026 at 10:28 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : देश में आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के 136 इंजीनियरिंग संस्थानों की 67323 सीट के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है. इसके दूसरे राउंड का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया है, जिसमें देश के आईआईटी-एनआईटी सीटों के लिए जोसा की ओर से ज्वाइंट काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है. जिन स्टूडेंट्स को पहली बार सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 3 जुलाई शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान दस्तावेजों में कमी पाई जाएगी, उन्हें 5 जुलाई शाम 5 बजे तक रेस्पाॅन्स देना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सीट अलॉटमेंट में सफल रहे कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रोसेस पूरा करना होगा, नहीं तो उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी और काउंसलिंग के आगे के राउंड से भी वह बाहर हो जाएंगे. निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पहले राउंड में सीट आवंटन के बाद ओबीसी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के स्टूडेंट ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग में कैटेगरी सर्टिफिकेट समय से नहीं दिया है. इन विद्यार्थियों के 1 अप्रैल 2026 के बाद का सर्टिफिकेट देना था. ऐसे स्टूडेंट्स में उनकी पहले राउंड की आवंटित सीट को रद्द किया गया है. इन कैंडिडेट्स को जोसा कैंडिडेट पोर्टल पर सीट कैंसिलेशन के लेटर भी जारी कर दिए गए हैं, जबकि दूसरे राउंड में इन्हें ओपन कैटेगरी से सीट अलॉट की गई है. हालांकि, नई सीट के लिए दोबारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बाद इन्हें सीट कंफर्म करनी होगी.

पढे़ं. JoSAA Counselling 2026: JEE MAIN में बैठे 15.38 लाख स्टूडेंट्स, 13.90 रैंक पर छात्र व 14.97 पर छात्रा को बीटेक सीट ऑफर

इन विद्यार्थियों का होगा ड्यूल वेरिफिकेशन : दूसरे राउंड में आईआईटी से एनआईटी या एनआईटी से आईआईटी सीट का अलॉटमेंट जिन कैंडिडेट को हुआ है, उनका ड्यूल वेरिफिकेशन होगा. उनके पहले राउंड सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा सत्यापन किया जाएगा. उसके बाद नई आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी. इससे उलट जिन कैंडिडेट्स को पहले सीट अलॉट हो चुकी है और फ्लॉट या स्लाइड का विकल्प चुना था. ऐसे कैंडिडेट्स को आईआईटी से एनआईटी या एनआईटी से आईआईटी सीट का अलॉटमेंट हुआ है. उन्हें पहले दिए गए दस्तावेजों के आधार पर ही सीट अलॉटमेंट कंफर्म किया जाएगा. इन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की भी जरूरत नहीं है. ये सभी पहले राउंड में आवंटित सीट को नई सीट आवंटित होने पर कोई क्लेम नहीं कर सकेंगे. कैंडिडेट प्रत्येक राउंड काउंसलिंग में फ्लाॅट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज और स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं.

पढे़ं. राजस्थान की IIT जोधपुर को 2536, MNIT जयपुर को 2955 और IIIT कोटा की पहली सीट 17752 रैंक पर अलॉट

कारण बताकर कर सकते हैं विड्रोल : एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसे कैंडिडेट द्वितीय राउंड के बाद जोसा काउंसलिंग से विड्रॉल कराना चाहते हैं, उनके लिए विकल्प उपलब्ध हो चुका है. इन्हें आवश्यक जानकारी भरकर अपनी सीट छोड़कर काउंसलिंग से बाहर जा सकते हैं. उन्हें इसके लिए जोसा को सीट छोड़ने का कारण बताना होगा. इन कारण में विद्यार्थी को कौन सा काॅलेज? कौन सी ब्रांच मिलने की उम्मीद थी? इसके साथ ही क्या वर्ष 2026 में उसका किसी अन्य काॅलेज (आईआईटी, एनआईटी छोड़कर) की ब्रांच में एडमिशन हो चुका है? क्या विद्यार्थी वर्ष 2027 में फिर से जेईई मेन की परीक्षा देने का इच्छुक हैं? इन सबके बारे में बताना होगा. विद्यार्थी पांचवें राउंड तक अपनी आवंटित सीट से विड्रॉल करा सकते हैं. काउंसलिंग प्रोसेसिंग फीस 5 हजार रुपए काटकर शेष लौटा दी जाएगी.

पढे़ं. JoSAA Counselling 2026: टॉप 500 कैंडिडेट्स ने चुनी 7 IITs और IISC बेंगलुरु, इन 16 IITs से तौबा

इनिशियल सीट अलॉटमेंट इंफॉर्मेशन स्लिप' पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग के निर्देश

  • फ्रिज, फ्लोट व स्लाइड ऑप्शन का जरूरत के अनुसार चयन करें.
  • ये डॉक्यूमेंट अपलोड करें -
  1. 10वीं का सर्टिफिकेट जिस पर जन्मतिथि अंकित हो.
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  3. स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी का प्रमाण
  4. मेडिकल सर्टिफिकेट
  • सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करें
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑफिसर के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर तय समय सीमा में दें.
  • आवश्यक सूचनाओं के लिए जोसा वेबसाइट के संपर्क में रहें.