'2700 वोट से पीछे थे.. DM को बोलकर जितवा दिया' जीतनराम मांझी ने VIDEO को बताया फेक
2020 में जितवा दिया था, अब क्या दिक्कत हुई?. कौन है वो अधिकारी, जिसने जीतनराम मांझी को किया फोन, जानिए

Published : December 19, 2025 at 11:59 AM IST
गया: बिहार के गया जी में केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर हंगामा मच गया है. आरजेडी का दावा है कि मांझी ने कहा कि, 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 2700 वोटों से हार रहे थे, तभी उन्होंने जिलाधिकारी से बात की प्रत्याशी जीत गया. वीडियो पर हंगामा मचा तो उन्होंने इसे फेक बताया.
जीतनराम मांझी का वीडियो वायरल : बिहार के गया के मोहनपुर प्रखंड में बाराचट्टी विधानसभा की हम विधायक ज्योति देवी का बाराचट्टी विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर हाई स्कूल के प्रांगण में अभिनंदन समारोह था. इसका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कुछ ऐसी बातें कही, जिससे सियासी घमासान मचना तय है. आरजेडी ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया.
'2020 का चुनाव हार रहे थे, जीता दिया' : आरजेडी का दावा है कि मांझी ने मंच से कहा है, कि 2020 में हमारे एक प्रत्याशी ने कहा कि, सर हम हार रहे हैं. 2025 में उन्होंने यह बातें नहीं कही. इस तरह उनकी गलती से एक सीट हमारे हाथ से चला गया और उस सीट को हम हार गए. अगर हमारे प्रत्याशी मुझे कहते जैसे 2020 में कहे थे और उस समय हमारे द्वारा हार रही उस सीट को जीतने का उपाय कर दिया गया था.
''उस समय हमारे प्रत्याशी के द्वारा कहा गया था, कि कोई उपाय है, तो बताइए उस समय वह सीट 2700 वोट से हार रहे थे, लेकिन हमने प्रयास किया तो जीत गए. इस बार मात्र 1600 वोट से एक सीट हम लोग हार गए.'' - जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री
DM ने मांझी को फोन कर पूछा, सर क्या दिक्कत हुई? : केंद्रीय मंत्री ने उस जिलाधिकारी की चर्चा की, जिन्होंने उनकी मदद की थी. उन्होंने कहा कि 2020 में एक जिलाधिकारी थे, वह अभी त्रिपुरा में है. उन्होंने फोन करके कहा कि सर पिछले बार 2700 वोट से हार रहे थे, तो हम जीता दिए थे. 2700 वोट से पीछे थे, तो भी जीत हो गई थी. इस बार 1600 वोट से पीछे थे, तो क्या दिक्कत हो गई.

'DM की बात सुन हमने माथा पीट लिया' : जीतनराम मांझी ने कहा कि जिलाधिकारी की बात सुन हमने माथा पीट लिया, कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की और मैदान छोड़कर चले गए. अगर समय से जानकारी हो जाती कि यह सीट हार रहे है, तो कुछ करते, लेकिन जानकारी नहीं हुई, खैर अब जो हो गया सो हो गया. बता दें कि 2020 में गयाजी के जिलाधिकारी अभीषेक सिंह थे और अभी वो त्रिपुरा में पोस्टेड हैं.
हम ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा, 5 पर जीत हुई : 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 5 सीटों पर पार्टी की जीत हुई थी. गया जी जिले की टेकारी सीट पर पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार 2058 वोट से चुनाव हार गए थे. हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बाराचट्टी की सभा में टेकारी सीट को लेकर दावा किया.
RJD ने आयोग से पूछा सवाल : RJD ने आयोग से पूछा सवाल : जीतनराम मांझी के बयान पर सियासी हंगामा मच गया है. लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, ''केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इस बार 2025 चुनाव में टिकारी विधानसभा क्षेत्र से का चुनाव हारने तथा पिछला कारनामा ना दोहरा पाने पर अफसोस जता रहे हैं। साथ ही त्रिपुरा में बैठा यह अधिकारी भी शोक मना रहा है। अब कहाँ है बिकाऊ चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग? क्या यही है लोकतंत्र?.''
ये भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हम पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी है जो ठगेश कुमार जैसे पिद्दी पालतू आयुक्त के मुँह पर करारा तमाचा जड़ डंके की चोट पर खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेरा-फेरी, मशीनरी और धांधली से चुनाव जितने का शाही… pic.twitter.com/FSPyQgeBWB
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 18, 2025
'मांझी ब्रांड हो चुका है' वीडियो को बताया फेक : मांझी के वीडियो पर सवाल उठो तो उन्होंने अपने एक्स पर अकाउंट पर लिखा- ''मेरे एक विडियो के साथ छेडछाड कर वायरल करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि मुसहर के लाल को बदनाम कर देंगें. ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि अब मुसहर के बेटे को कोई ना तो अपमानित कर सकता है ना ही बेवक़ूफ़ बना सकता है. अब मांझी ब्रांड हो चुका है, किसी से डरने वाला नहीं.''
मेरे एक विडियो के साथ छेडछाड कर वायरल करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि मुसहर के लाल को बदनाम कर देंगें।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 18, 2025
ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूँ कि अब मुसहर के बेटे को कोई ना तो अपमानित कर सकता है ना ही बेवक़ूफ़ बना सकता है।
“आसमान पर थूकने वालों तुम यह भूल रहे हो कि आसमान पर फेंका…
ये भी पढ़ें : 'कौन-सी शराब अच्छी है?' बिहार में शराबबंदी पर फिर बोलने लगे जीतनराम मांझी
ये भी पढ़ें : 'सिक्सर में छह गोली होती हैं…' HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने क्यों कहा
ये भी पढ़ें : 'मोदी मुसलमान विरोधी होते तो पाकिस्तान साफ हो जाता..', जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें : 'चाहते तो चलवा सकते थे गोली', हम प्रत्याशी पर हमले के बाद जीतन राम मांझी ने की सुरक्षा की मांग

