"भाई की जान बचाने के लिए लाखों रुपए का कर्ज लिया, चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई", सोनीपत में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए संजय के भाई अजय ने दर्दनाक कहानी बताई है.

Published : February 24, 2026 at 6:06 PM IST
सोनीपत : झारखंड के चतरा में देर रात एक एयर एंबुलेंस क्रैश में क्रू मेंबर समेत 7 लोगों की जान चली गई. इसमें मृतक मरीज संजय, उसकी पत्नी अर्चना, रिश्तेदार ध्रुव, मेडिकल स्टाफ और क्रू मेंबर मौजूद थे. मृतक मरीज के भाई अजय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उसका भाई एक होटल संचालक था. पिछले सोमवार को उसके भाई के होटल में आग लग गई थी और उसके बाद वो 60 प्रतिशत झुलस गया था. इसके बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराना था जिसके लिए एयर एंबुलेंस की गई थी, ताकि उसकी जान बचाई जा सकें और इसके लिए लाखों रुपए का कर्जा लिया गया था.
होटल की आग में झुलसा था संजय : झारखंड के चतरा में देर रात एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी जिसमें 7 लोगों के शवों को बरामद किया गया है. हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले मृतक मरीज संजय के भाई अजय ने बताया कि "वे चार भाई हैं. उनका परिवार बेहद गरीब है और झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा कस्बे में रहता है. भाई का नाम संजय कुमार, जबकि भाभी का नाम अर्चना देवी था. साथ ही रिश्तेदार ध्रुव कुमार एयर एंबुलेंस में सवार थे. उनका भाई चंदवा में होटल संचालक के तौर पर काम करता था. पिछले सोमवार को उसके होटल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी और वो साठ प्रतिशत झुलस गया. रांची के अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत नहीं सुधर रही थी, ऐसे में उन्हें रांची से दिल्ली शिफ्ट कर रहे थे."
लाखों रुपए का कर्जा लिया : अजय ने आगे बताया कि "रांची से टेकऑफ होने के पौने घंटे के बाद जानकारी मिली कि एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई है. वे दिल्ली के अस्पताल में भाई के लिए मौजूद थे. उनके भाई संजय के दो बेटे हैं. लाखों रुपए का कर्जा लेकर इलाज करवा रहे थे लेकिन अब कुछ बाकी नहीं रहा. सरकार से अपील है कि जो मदद हो सकती हो, वो की जाए. "
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : क्रैश में मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अजय और उसका परिवार सोनीपत में एक किराए के मकान में रहता है. अजय हरियाणा सरकार में चपरासी के पद पर काम करते हैं. इस हादसे से उन्हें गहरा धक्का लगा है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : "सिक्स पैक" वाले ताऊ, चीते की फुर्ती से 25 किलोमीटर दौड़ते हैं, 800 सपाटे लगाते हैं, कभी नहीं गए अस्पताल
ये भी पढ़ें : कैथल में हेड कॉन्स्टेबल के फेसबुक पोस्ट से हड़कंप, लिखा- DSP ने नशे के केस में फंसाने की धमकी दी, SP ने बैठाई जांच
ये भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी पद्मावती की फोटो वॉशरूम पर लगाने से बवाल, अब सामने आया सच!

