ETV Bharat / bharat

JEE Main 2026 का परिणाम घोषित, 12 छात्र 100 परसेंटाइल पर, 3 टॉपर्स राजस्थान से

JEE Main 2026 जनवरी सेशन के रिजल्ट घोषित में 12 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया.

JEE Main Result 2026
राजस्थान के टॉपर स्टूडेंट (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 16, 2026 at 7:14 PM IST

|

Updated : February 16, 2026 at 7:34 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2026) के पहले सेशन के पहले पेपर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) का परिणाम NTA ने जारी कर दिया है. देश भर में पहले सेशन में 12 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो 100 परसेंटाइल लेकर आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा राजस्थान के तीन छात्र हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश से दो स्टूडेंट हैं. इसके बाद दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से एक-एक छात्र टॉपर्स में शामिल हैं.

राजस्थान के तीनों टॉपर्स कोटा के हैं. इनमें कबीर छिल्लर मूल रूप से गुड़गांव के हैं, लेकिन वह 2 साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे थे और परफेक्ट स्कोर लेकर टॉपर रहे. इसी तरह चिरंजीब खार भी राजस्थान के टॉपर हैं, वह मूल रूप से ओडिशा के निवासी हैं. राजस्थान के तीसरे टॉपर अर्णव गौतम कोटा के ही निवासी हैं, जबकि बिहार से परीक्षा देने वाले शुभम कुमार ने भी कोटा से ही तैयारी की है और वह भी कोटा में कोचिंग कर रहे हैं. ऐसे में एलन कोचिंग कोटा में पढ़ रहे चार विद्यार्थी 100 परसेंटाइल के क्लब में हैं.

इसे भी पढ़ें- JEE MAIN 2026: जारी हुई Final Answer Key, 9 प्रश्न किए गए ड्रॉप, अब जारी होगा परिणाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहले सेशन में 13,55,293 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13,04,653 है। साल 2026 में जहां 12 विद्यार्थी 100 परसेंटाइल लेकर आए हैं, इनमें 3 विद्यार्थी राजस्थान के हैं। जबकि बीते साल 2025 में 14 स्टूडेंट 100 परसेंटाइल में थे, इनमें से पांच विद्यार्थी राजस्थान से थे। राजस्थान टॉप पर भी था. वहीं साल 2024 में 23 स्टूडेंट 100 परसेंटाइल के क्लब में थे, इनमें तेलंगाना टॉप पर था और राजस्थान दूसरे नंबर पर तीन स्टूडेंट के साथ आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से था.

एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी (वीडियो ईटीवी भारत कोटा)

एक भी छात्रा नहीं ला पाई 100 परसेंटाइल: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक 100 परसेंटाइल के क्लब में पूरे 12 मेल स्टूडेंट ही रहे हैं. इनमें 100 परसेंटाइल लाने वाले लड़कों में दिल्ली के श्रेयांश मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्र बाबू गिरी माहित, बिहार के शुभम कुमार, राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब खार, ओडिशा के भावेश पात्रा, हरियाणा के अनय जैन, राजस्थान के अर्णव गौतम, आंध्र प्रदेश के पसला मोहित, महाराष्ट्र के माधव विराधिया, गुजरात के निमय पुरोहित और तेलंगाना के विवान शरद माहेश्वरी शामिल हैं, जबकि एक भी छात्रा 100 परसेंटाइल के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. फीमेल टॉपर की बात की जाए तो वह हरियाणा की आशी ग्रेवाल रही हैं, जिनका 99.9969766 परसेंटाइल रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परिणाम के साथ स्टेट टॉपर्स की भी घोषणा की है. इसमें 43 स्टूडेंट रहे हैं. ऐसे में राजस्थान स्टेट टॉपर्स भी संयुक्त रूप से कबीर छिल्लर, चिरंजीब खार और अर्नव गौतम रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- JEE MAIN 2026: 13 लाख स्टूडेंट्स का जारी होगा परिणाम, पिछले साल 100 परसेंटाइल में 5 स्टूडेंट थे राजस्थान से

परिणाम साबित कर रहा कोटा का दम : एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी ने सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कोटा शिक्षा की काशी है. यह परिणाम साबित करता है कि कोटा में पढ़ाई का किस तरह का माहौल है, देशभर के स्टूडेंट्स यहां आ रहे है. माहेश्वरी का यह भी कहना है कि उनके संस्थान के 7 बच्चे 100 परसेंटाइल लेकर आए हैं. जबकि कोटा में पढ़ रहे चार स्टूडेंट ने यह कारनामा किया है. इस दौरान कोटा में स्टूडेंट ने इस सफलता का जश्न भी मनाया और जमकर आतिशबाजी हुई.

साल 2026 में जनवरी सेशन में 100 परसेंटाइल क्लब में शामिल

राज्यकैंडिडेट्स की संख्या
राजस्थान3
आंध्र प्रदेश2
दिल्ली1
बिहार1
उड़ीसा (ओडिशा)1
हरियाणा1
महाराष्ट्र1
गुजरात1
तेलंगाना1

साल 2025 में जनवरी सेशन में 100 परसेंटाइल क्लब में शामिल

राज्य कैंडिडेट्स की संख्या
राजस्थान5
उत्तर प्रदेश2
दिल्ली2
महाराष्ट्र 1
आंध्र प्रदेश 1
तेलंगाना1
गुजरात1
कर्नाटक1

साल 2024 में जनवरी सेशन में यह थे 100 परसेंटाइल स्कोर वाले कैंडिडेट

राज्य कैंडिडेट्स की संख्या
तेलंगाना 7
आंध्र प्रदेश3
महाराष्ट्र3
राजस्थान3
हरियाणा2
दिल्ली2
गुजरात 1
कर्नाटक1
तमिलनाडु1
Last Updated : February 16, 2026 at 7:34 PM IST