JEE MAIN 2026 : आज क्वेश्चन पेपर होंगे जारी, 20 अप्रैल को आएगा रिजल्ट
पेपर वन बीई व बीटेक के रिकार्डेड रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की जाएगी.

Published : April 9, 2026 at 10:32 AM IST
कोटा : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2026) के दूसरे सेशन अप्रैल की परीक्षाएं 8 अप्रैल को बुधवार समाप्त हो गई हैं. परीक्षा के पूरे होते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सेशन का डेटा जारी कर दिया है. इसके साथ यह जानकारी भी दी है कि परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा. क्वेश्चन पेपर्स गुरुवार को जारी कर दिए जाएंगे, जबकि प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की जाएगी. रिजल्ट के ठीक पहले फाइनल आंसर की 20 अप्रैल को जारी की जाएगी.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनटीए ने परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां समय पर साझा कर दी हैं. इसमें बताया है कि भारत और विदेशी परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक एग्जाम पूरा हो गया है. जेईई मेन में ध्यान रखा गया है कि सभी शिफ्ट में परीक्षा का पेपर एक समान स्तर का हो और पूरे कोर्स से प्रश्न पूछे जाएं. इस परीक्षा में 11.23 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं. इसके लिए विश्व में 566 परीक्षा केंद्र थे, इनमें 304 भारतीय और 14 विदेशी शहरों में बनाए गए.
पढ़ें. JEE ADVANCED 2026: परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल
JEE (Main) 2026 Session 2 successfully conducted by the National Testing Agency
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
📊 11.23 lakh candidates
🏫 566 centres | 🌍 318 cities
📅 10 sessions across 6 days
Ensuring transparency, fairness & accessibility at scale.
🔗 https://t.co/BVhxuC0BBE
For detailed press release,… pic.twitter.com/pO6fsGAeWr
पेपर वन बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) के लिए 11.10 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे. इनमें 11.06 लाख भारतीय और 4229 विदेशी केंद्र पर रजिस्टर्ड थे. इनमें से परीक्षा 10.30 लाख यानी 93 फीसदी ने एग्जाम दिया है. रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में 97 फीसदी आधार ऑथेंटिकेशन वाले थे. दूसरी तरफ से पेपर-2 में बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) की परीक्षा के लिए 55223 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हुए थे, इनमें 54953 भारतीय और 270 विदेशी केंद्र वाले विद्यार्थी थे. इनका उपस्थित प्रतिशत 73 यानि करीब 40300 के आसपास ने परीक्षा दी है.
देव शर्मा ने बताया कि एनटीए की ओर से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को देखते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र दोबारा चुनने और बदलने की सुविधा भी दी गई थी. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में परीक्षा केंद्र पर 5 अप्रैल को बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी. इसके चलते विद्यार्थियों को 6 और 8 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. मणिपुर में इंटरनेट प्रतिबंध के चलते राज्य सरकार की सहायता से परीक्षा सुचारू रूप से की गई. एनटीए ने सीबीएसई और अन्य सभी बोर्ड्स के साथ समन्वय बनाते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा से कोई टकराव नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शिता और सिक्योर मैनर में आयोजित की गई है. इस परीक्षा में जैमर व सीसीटीवी कैमरे सहित कई सुविधाओं का उपयोग किया है.
NTA ने बताया इनका भी ध्यान रखे स्टूडेंट्स
- 9 अप्रैल को जेईई मेन के दूसरे सेशन के पेपर-1 के प्रश्न पत्र पब्लिक डोमेन में डाल दिए जाएंगे. इसके बाद वेबसाइट से विद्यार्थी ने डाउनलोड कर सकते हैं.
- पेपर वन बीई व बीटेक के रिकार्डेड रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की जाएगी.
- विद्यार्थी प्रोविजनल आंसर की और रिकार्डेड रिस्पांस पर आपत्ति जताने का मौका मिलेगा. इसके लिए बीते साल की तरह नॉन रिफंडेबल 200 रुपए की फीस ली जाएगी.
- पेपर वन बीई व बीटेक का रिजल्ट भी 20 अप्रैल को जारी होगा, जिसमें ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी.
- 22 अप्रैल से टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे.

