ETV Bharat / bharat

नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' को लेकर JDU में विवाद, पार्टी ने KC Tyagi से झाड़ा पल्ला

नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न को लेकर जदयू में विवाद सामने आया है. पार्टी प्रवक्ता ने केसी त्यागी की मांग से पल्ला झाड़ा.

JDU Action On KC Tyagi
केसी त्यागी और नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 10, 2026 at 1:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करना केसी त्यागी के लिए महंगा पड़ गया. इसको लेकर पार्टी में ही विवाद सामने आ रहा है. केसी त्यागी की इस मांग से पार्टी के नेता खुश नहीं है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो यहां तक कह दिया कि केसी त्यागी का पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है.

पार्टी में हैं भी या नहीं?: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आते रहे हैं. केसी त्यागी से पार्टी की विचारधारा और पार्टी के आधिकारिक स्टैंड से कोई लेना-देना नहीं है. राजीव रंजन ने यह भी कहा कि केसी त्यागी पार्टी के साथ हैं या नहीं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं है.

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन (ETV Bharat)

"केसी त्यागी के बयानों से लगता है कि नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग उनका निजी मामला है. उनकी निजी क्षमता में दिए गए बयान के तौर पर लेना चाहिए. इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है." -राजीव रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जदयू

क्या है मामला?: नीतीश कुमार ने साल 2025 नवंबर में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली. सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने और सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का रिकॉर्ड बनाया. केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार के लोगों की सेवा की है.

'नीतीश कुमार भारत रत्न के हकदार': केसी त्यागी ने 8 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है. केसी त्यागी ने सिफारिश में पीएम से कहा कि जिस तरह से पिछले साल स्व. चौधरी चरण सिंह और बिहार के पूर्व सीएम स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया, उस तरह नीतीश कुमार भी इसके हकदार हैं.

JDU Action On KC Tyagi
पीए मोदी को केसी त्यागी का पत्र (ETV Bharat)

'कई जीवित हस्तियों को भारत रत्न मिला': केसी त्यागी कहते हैं कि इससे पहले भी जीवित रहते हुए कई हस्तियों को भारत रत्न दिया जा चुका है. करोड़ों जनमानस की ओर से यह निवेदन है कि सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न से नवाजा जाए. इतिहास आपके प्रयास को सराहता रहेगा.

केसी त्यागी का पार्टी से रिश्ता: बता दें कि केसी त्यागी जदयू में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी लंबे समय तक रहे हैं. सितंबर 2024 में केसी त्यागी ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि खुद को वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बताते हैं. केसी त्यागी के बदले पार्टी ने राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया है.

जीतन राम मांझी का समर्थन: दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केसी त्यागी की मांग का समर्थन किया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि 'भारत रत्न नीतीश कुमार जी..ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा ना. हमें पुर्ण विश्वास है कि अपने फ़ैसले से सबको चौंका देने वाले माननीय प्रधानमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री को भारत रत्न से नवाज़े जाने का फ़ैसला कर सबको चौकाएंगें.'

ये भी पढ़ें: