ETV Bharat / bharat

जापान में CM योगी का जलवा, जापानी बच्चे ने पैर छूकर किया दंडवत प्रणाम, पढ़ा श्लोक...

सीएम योगी ने जापान यात्रा के दूसरे दिन यामानाशी पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ समय बिताया.

japanese child touched cm yogi feet prostrated before him recited shiva mantra
सीएम योगी का जापान में अभिवादन करती जापानी युवती. (ani)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 12:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान यात्रा के दूसरे दिन यामानाशी पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ समय बिताया. यामानाशी जाते समय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. एक बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छुए और श्लोक पढ़े. बाद में, मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की.


जापान में ये बोले सीएम योगी: यामानाशी जापान में रोड शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है, 25 करोड़ की आबादी उत्तरप्रदेश में निवास करती है. जैसे प्रकृति की कृपा जापान के यामानाशी प्रदेश पर है,इसी प्रकार उत्तरप्रदेश पर भी प्रकृति की असीम कृपा है.भारत की सबसे उर्वरा भूमि,भारत का सर्वाधिक जल संसाधन, सबसे बड़ी आबादी और भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत की भूमि भी उत्तरप्रदेश ही है. इन सभी सुविधाओं से सम्पन्न होने का लाभ उत्तरप्रदेश को प्राप्त होता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 वर्ष में हमने उत्तरप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना,व अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है. जितना बड़ा राज्य है,जितनी भी संभावनाएं हैं,उतनी ही चुनौतियां भी हैं. दिसंबर 2024 में यामानाशी के राज्यपाल उत्तरप्रदेश की यात्रा पर आए थे,उस समय उन्होंने कुछ बातें रखीं थी. उन्होंने लगातार इस पहल को जारी रखा,और यहां के उपराज्यपाल को भी उत्तरप्रदेश भेजा था. उन्होंने कहा कि आज परिणामस्वरूप यामानाशी के राज्यपाल के आमंत्रण पर यहां हमने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन को देखा और इस तकनीकी को लेकर उत्तरप्रदेश व यामानाशी के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुआ है.

उन्होंने कहा कि इस तकनीक को सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश के अंदर लागू करने में उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए, उत्तर प्रदेश की पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए, उत्तर प्रदेश के अंदर ऊर्जा की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक का उपयोग कर पाएंगे और इस तकनीक को हम लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह एक बड़ी महत्वपूर्ण पहल हो सकती है और मैं इस तकनीक के लिए यामानाशी के राज्यपाल,जो यहां के हाइड्रोजन ऊर्जा से जुड़े हुए अध्यक्ष हैं, उनका और उनकी पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूं.






उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, तिथि का भी महत्व होता है, आज 26 फरवरी है, 26 भी है और महीना दूसरा है और 2026 भी है, अगर आप इन दोनों को जोड़ के देखेंगे दोनों मिलकर के आठ-आठ का अंक होता है. ये दोनों चीजें दिखाती हैं कि हमारी पहल एक सकारात्मक है, आगे बढ़ रही है, भारत और जापान के संबंधों को ये दोनों महत्वपूर्ण प्रांत मिलकर के एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे....


ये भी पढे़ंः बनारस के 7 बूढ़े पेड़ जो 100 साल से ज्यादा पुराने, काशी विश्वनाथ मंदिर के पीपल का क्यों हो रहा खास ट्रीटमेंट? जानिए