ETV Bharat / bharat

कौन हैं IPS सुनील नायक? जिन्हें आंध्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला YSRCP के पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है. सुनील नायक पर हिरासत में पूर्व सांसद को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था.

IPS SUNIL NAYAK
सुनील नायक गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 23, 2026 at 10:52 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: अग्निशमन विभाग के आईजी एम सुनील नायक को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट ले जाया गया है. जहां ट्रांसिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी. गिरफ्तारी के दौरान अग्निशमन के कर्मियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया.

सोमवार सुबह छापेमारी करने पहुंची पुलिस : बिहार फायर विभाग के इंस्पेक्टर जनरल (IG) सुनील कुमार नायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह छापेमारी की. बिहार पुलिस ने बताया कि ''कई घंटे से आंध्र पुलिस उनके शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी आवास में मौजूद रही, जहां लगातार उनसे पूछताछ की गई.''

मामला YSRCP के पूर्व सांसद से जुड़ा (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला?: पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला के नरसापुरम से जुड़ा है, साल 2021 में यहां के पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तार हुई थी, इस दौरान सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में सीडीआई में तैनात थे. उन पर आरोप लगा था कि सुनील नायक के निर्देश पर रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी हुई थी और उनके साथ गिरफ्तारी के दौरान मारपीट की गई थी.

पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा मामला : इसके बाद नागरम पोलम पुलिस में वाईएसआरसीपी के सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू ने तत्कालीन CID के डीआईजी एम सुनील नायक के खिलाफ हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार एम सुनील नायक को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुला रही थी. लेकिन आंध्र पुलिस के बुलाने पर नहीं जा रहे थे.

IPS SUNIL NAYAK
सुनील नायक के आवास पर पुलिस तैनात (ETV Bharat)

हत्या और प्रताड़ना का गंभीर आरोप : मामले में अदालत के आदेश के बाद सुनील कुमार नायक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद कोर्ट से बेल रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पटना पहुंची. फिलहाल पुलिस आईजी के सरकारी आवास पर उनसे पूछताछ कर रही है.

इलाके में पुलिस बल तैनात: सुनील कुमार नायक आवास पर सेंट्रल एसपी, सचिवालय एसडीपीओ-2 सहित स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इलाके में पुलिस की भारी तैनाती देखी जा रही है.

बिहार में तैनात, 2005 बैच के IPS : बता दें कि वर्ष 2019 में एम सुनील नायक आंध्र की प्रतिनियुक्ति पर गए थे. 3 वर्ष तक वहां प्रति नियुक्ति पर रहे. वर्ष 2024 में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनने के बाद वापस बिहार लौट आए. नायक बिहार कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं और फिलहाल बिहार फायर सेवा के IG पद पर कार्यरत हैं. छापेमारी के दौरान टीम दस्तावेज जुटा रही है, जबकि आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

IPS SUNIL NAYAK
सुरक्षा के कड़े इंतजाम (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर बिहार के 22 जाबांज पुलिस कर्मियों को मिलेगा पदक, 3 को गैलंट्री अवॉर्ड