ETV Bharat / bharat

हिमाचल के बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता का आगाज, 7 देशों के 117 प्रतिभागी ले रहे भाग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन.

International Mountain Bike Competition in Bir Billing Kangra 1
हिमाचल के बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 7:35 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बैजनाथ: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सबसे सुंदर घाटी बीड़ बिलिंग में आज (गुरुवार, 26 फरवरी) से अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता का आगाज हो गया है. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया. प्रतियोगिता में 7 देशों के 117 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. साथ ही भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का समापन 28 फरवरी को होगा.

बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता यूसीआई अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता यूनाइटेड साइकिलिंग कंसलटेंट और बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है. प्रतियोगिता को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन ओलंपिक काउंसिल से बाकायदा सैद्धांतिक मान्यता मिल चुकी है. जापान, मलेशिया, थाईलैंड, कजाकिस्तान, इंडोनेशिया सहित कुल 7 देशों के प्रतिभागियों के अलावा आईटीबीपी, भारतीय सेना के साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं.

हिमाचल के बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता (ETV Bharat)

वहीं, बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि, यह पहला मौका है जब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की इस घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को क्रॉस कंट्री क्रॉस कंट्री एलिमिनेटर शॉर्ट ट्रैक और डाउनहिल जैसे टास्क दिए गए हैं. हम यूथ को स्पोर्ट कर रहे हैं. यहां पर बाहरी देशों के जज इस प्रतियोगिता में अपनी जजमेंट दे रहे हैं. मॉर्डन किट के साथ खिलाड़ियों का डोप टेस्ट किया जा रहा है. खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

International Mountain Bike Competition in Bir Billing Kangra 1
बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता (ETV Bharat)

प्रतियोगिता में 7 देशों के 117 प्रतिभागी शामिल

अनुराग शर्मा ने कहा कि, "प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण में अभी तक 117 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डोप टेस्ट की प्रक्रिया प्रतियोगिता से पहले अपनाई जा रही है. इससे पहले बीड़ बिलिंग में हेल रेस और एमटीवी साइकलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है."

International Mountain Bike Competition in Bir Billing Kangra 1
प्रतियोगिता में 7 देशों के 117 प्रतिभागी शामिल (ETV Bharat)

प्रतियोगिता निदेशक नमन बिज ने बताया कि, यह ट्रैक तीन किलोमीटर का बनाया गया है. इस प्रतियोगिता में 117 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता 28 फरवरी तक चलेगी. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. प्रतिभागी इस क्षेत्री की काफी तारीफ कर रहे हैं.

International Mountain Bike Competition in Bir Billing Kangra 1
बीड़ बिलिंग ट्रैक पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (ETV Bharat)

बीड़ बिलिंग ट्रैक पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

यू सी आई के अध्यक्ष पिनाकी बायसाक ने कहा कि, "यह प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है और बीड़ में बना यह ट्रैक विश्व में अपनी छाप छेड़ने को तैयार है और हमने यहां के प्रशाशन से भी मांग की है कि इस ट्रैक को ओर भी बढ़िया बनाने में सहयोग किया जाए ताकि यहां पर हर साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाई जा सके. खिलाड़ी अगले साल भी इस क्षेत्र में आकर रेस करना चाह रहे हैं. हम चाह रहे हैं कि आने वाले समय में और अधिक देशों के प्रतिभागियों के साथ इस रेस को करें."

International Mountain Bike Competition in Bir Billing Kangra 1
प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर आयोजित (ETV Bharat)

प्रतियोगियों ने बताए अपने अनुभव

वहीं, इंडोनेशिया से आए पुरुष साइक्लिस्ट एकुंप्रय प्लानों ने कहा कि, उन्हें बीड़ बिलिंग घाटी बहुत पसंद आई है. यहां पर साइक्लिंग के लिए जो ट्रैक बनाया गया है वह बहुत बढ़िया है. इस ट्रैक पर वह बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे. वहीं, इंडोनेशिया की महिला साइक्लिस्ट रिस्कमेलिया ने बताया कि, "अंतरराष्ट्रीय माउंटेन बाइक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत ही अच्छा लग रहा है. बीड़ का ये क्षेत्रक प्रतियोगिता के लिए बहुत ही अनुकूल है."

ये भी पढ़ें: कौन हैं IPS अदिति सिंह? जिन्हें बार-बार छुट्टी लेने पर DGP ने सिखाया सबक

ये भी पढ़ें: 'देवभूमि को अपराधियों की शरणस्थली न बनाएं', दिल्ली पुलिस प्रकरण पर जयराम ने सरकार को घेरा