ETV Bharat / bharat

इनेलो नेता भूपेंद्र दहिया की हत्या, नरेला स्थित फार्महाउस में अर्धजला शव मिला, सिर पर चोट का निशान

INLD leader murdered: नरेला में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

INLD leader murdered
INLD leader murdered (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 3, 2026 at 8:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत: दिल्ली के नरेला के लामपुर गांव में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इनेलो युवा नेता की पहचान सोनीपत निवासी भूपेंद्र दहिया उर्फ बीनू (38 साल) के रूप में हुई है, जो इनेलो में राई हलका के युवा प्रधान थे. अपराधियों ने ना केवल भूपेंद्र दहिया की बेरहमी से हत्या की, बल्कि पहचान मिटाने के लिए शव को आग लगाकर जलाने की कोशिश की. मामला 1 जनवरी का है, जो अब सामने आया है.

नरेला में इनेलो नेता की हत्या: 1 जनवरी 2025 की रात को नरेला थाना क्षेत्र के लामपुर गांव स्थित फार्म हाउस (खेत में बने कमरे) में पुलिस को शव की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भूपेंद्र का शव अर्धजली हालत में बरामद किया. पुलिस के मुताबिक शव के सिर पर चोट के गहरे निशान थे. सिर से खून निकल रहा था. लाश के पास ही उनका मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जले हुए नकदी (हजारों रुपये) बरामद हुए हैं.

इनेलो नेता भूपेंद्र दहिया की हत्या (Etv Bharat)

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था बीनू: भूपेंद्र दहिया उर्फ बीनू अपने भाई मनोज के साथ सोनीपत में दक्ष प्रॉपर्टी नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. बीनू के भाई ने बताया "1 जनवरी की शाम भूपेंद्र किसी को पैसे देने के लिए घर से निकला था. शाम 6 बजे उनसे संपर्क हुआ था. उसके बाद उनका फोन मिलना बंद हो गया." हत्या किसने और क्यों की. इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. नरेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा "पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग लग सके. बीनू के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है."

ये भी पढ़ें- जेल वार्डन सुसाइड केस: सिरसा पुलिस का बड़ा एक्शन, दो पुलिस अधिकारियों पर FIR, सुसाइड नोट में था नाम

ये भी पढ़ें- शराब पिलाने से मना किया तो चाकू गोद कर शख्स की हत्या, चिकन की दुकान पर हुआ विवाद