पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, विदेशी आतंकी सरगना के दो साथियों को मोहाली से पकड़ा गया
विदेश से गतिविधियां चलाने वाले एक आतंकी सरगना के दो गुर्गों को मोहाली में गिरफ्तार किया गया है.

Published : June 4, 2026 at 1:32 PM IST
मोहाली: पंजाब पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीमों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, विदेश से गतिविधियां चलाने वाले एक आतंकी सरगना के दो गुर्गे पंजाब को बम धमाकों से दहलाने की साजिश रच रहे थे.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुऐ राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एस.ए.एस. नगर मोहाली से एक विदेशी आतंकी सरगना के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है.
In a major breakthrough against cross-border terror networks, State Special Operations Cell (#SSOC), SAS Nagar, apprehends two associates of a foreign-based terror operative from #Mohali.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 4, 2026
The operation led to the recovery of an Improvised Explosive Device (IED), resulting in the… pic.twitter.com/0ElPGPSXGk
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "इस कार्रवाई से (SAS) साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश नाकाम हो गई. इस तेज और समय पर की गई कार्रवाई ने सार्वजनिक सुरक्षा और शांति के लिए एक खतरनाक खतरे को टाल दिया है."
आगे की जानकारी देते हुए, डीजीपी पंजाब ने कहा कि, टेररिस्ट नेटवर्क और उसके साजिश में शामिल आतंकियों के खिलाफ जांच जारी है. पंजाब पुलिस पूरे राज्य में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को खत्म करने, शांति और सार्वजनिक सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
पिछले महीने अमृतसर-जालंधर में दो धमाके हुए थे
बता दें कि, पिछले महीने पंजाब में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास सिलसिलेवार हुए दो विस्फोट ने पूरे राज्य को दहला दिया था. पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में सैन्य छावनी के पास हुआ था.
पंजाब में कुछ ही घंटों के अंदर खास सुरक्षा जगहों के पास हुए दो धमाकों के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अगुवाई में कई एजेंसियों ने जांच शुरू की थी.
ये भी पढ़ें: अमृतसर-जालंधर में दो जोरदार धमाके के बाद दहशत, पंजाब में अशांति फैलाने की कौन रच रहा साजिश?

