ETV Bharat / bharat

Extramarital affair: प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके की घटना. पति के साथ काम करने वाले युवक से था महिला का अफेयर.

Police officers conducting the post-mortem examination after the murder
हत्या के बाद पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 2:26 PM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 2:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी जयपुर में विवाहेत्तर संबंधों में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी ने गला दबाकर शादीशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया. वहीं वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. महिला अपने पति और ढाई साल की बच्ची के साथ रहती थी. पति के साथ कपड़े की दुकान पर काम करने वाले युवक से उसका अफेयर था. आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मालपुरा गेट थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया. जांच जारी है.

पति और बेटी के साथ रहती थी महिला: मालपुरा गेट थानाधिकारी उदयभान रावत ने बताया कि मृतका की पहचान नीतू सैन के रूप में हुई है. वह अपने पति सनोज और ढाई साल की बेटी के साथ सांगानेर के महावीर नगर में किराए के मकान में रहती थी. उसका पति मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जो जयपुर में कैब चलाता है और एक कपड़े की दुकान पर भी काम करता है. सनोज ने मालपुरा गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी गई है.

एसएचओ रावत ने बताया... (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें:'ममता' का गला घोंटा : जिसने जन्म दिया, बेटे ने उसी मां को उतारा मौत के घाट

जांच में प्रेमी पर गई शक की सुई: एसएचओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. उनका कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई महिला के प्रेमी पर गई. अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि प्रेमी अंशु सोलंकी ने गला दबाकर नीतू की हत्या कर दी. अंशु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है.

पति के साथ काम करता था आरोपी: पड़ताल में सामने आया कि नीतू का पति सनोज और आरोपी अंशु एक कपड़े की दुकान पर साथ काम करते थे. इसके चलते अंशु का सनोज के घर आना-जाना होने लगा. इस बीच नीतू और अंशु के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. इसकी भनक पति सनोज को लगने पर कई बार इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका. पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है.

पढ़ें: पत्नी बार-बार चली जाती थी मायके, गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट

Last Updated : January 7, 2026 at 2:31 PM IST