ETV Bharat / bharat

IIM रांची प्लेसमेंट 2025-26: ईएमबीए में 1.2 करोड़ और एमबीए में 52.50 लाख का सर्वोच्च पैकेज

आईआईएम रांची के एग्जीक्यूटिव एमबीए के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है.

IIM Ranchi Placements 2025-26
आईआईएम रांची प्लेसमेंट 2025-26 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 6, 2026 at 7:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: आईआईएम रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है. संस्थान ने एक बार फिर अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एग्जीक्यूटिव एमबीए (ई-एमबीए) 2024-26 समर बैच के एक छात्र ने 1.2 करोड़ रुपये का सर्वाधिक पैकेज हासिल किया, जो इस सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

घरेलू कंपनियों में सर्वाधिक डोमेस्टिक सीटीसी

वहीं एमबीए, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) और एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) कार्यक्रमों में भी प्लेसमेंट के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है. घरेलू कंपनियों में सर्वाधिक डोमेस्टिक सीटीसी में पिछले साल की तुलना में 4.19 % की वृद्धि दर्ज की गई है. इस साल 96 कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर दिए, जो संस्थान के बढ़ते कॉरपोरेट कनेक्शन को दर्शाता है.

पिछले सत्र की तुलना में छात्रों की संख्या में 31.15 % की वृद्धि

फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट 6 मई 2026 को आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और कॉर्पोरेट रिलेशन चेयरपर्सन प्रो. राजीव वर्मा की उपस्थिति में जारी की गई. निदेशक ने बताया कि पिछले सत्र की तुलना में छात्रों की संख्या में 31.15 % की वृद्धि हुई है. साथ ही शीर्ष 25 % और 75 % छात्रों के औसत पैकेज में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

60 कंपनियों ने एमबीए छात्रों को दिया प्लेसमेंट ऑफर

एमबीए प्लेसमेंट ड्राइव में 72.83 % फ्रेशर्स और 42.93 % छात्राएं शामिल हुईं. इस दौरान 60 कंपनियों ने एमबीए छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिया. एक छात्र को सर्वाधिक 52.50 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला जबकि शीर्ष 25 % छात्रों का औसत पैकेज 24.83 लाख रुपये रहा. एमबीए का औसत पैकेज 19.24 लाख रुपये दर्ज किया गया. इसके अलावा 22.35 % छात्रों को औसतन 19.28 लाख रुपये के साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला.

25% छात्रों का औसत पैकेज 20.95 लाख

एमबीए एचआरएम प्रोग्राम में 40.54% छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला. इस श्रेणी में सर्वाधिक पैकेज 22.75 लाख रुपये रहा जबकि औसत पैकेज 17.74 लाख रुपये दर्ज किया गया. शीर्ष 25% छात्रों का औसत पैकेज 20.95 लाख रुपये रहा.

इस प्रोग्राम में 13.16% छात्रों को प्री प्लेसमेंट का ऑफर

एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) प्रोग्राम में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है. इस कोर्स में सर्वाधिक पैकेज 32.13 लाख रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 22.16% अधिक है. शीर्ष 25% छात्रों का औसत पैकेज 27.81 लाख रुपये और कुल औसत पैकेज 20.99 लाख रुपये रहा. इस प्रोग्राम में 13.16% छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ.

कई प्रकार की कंपनियों ने भाग लिया

प्लेसमेंट ड्राइव में आईटी, बीएफएसआई, कंसल्टिंग, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, रक्षा और ऑटोमोटिव जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया. अमेजन, एसएपी लैब्स, डीई शॉ, जेपी मॉर्गन चेस, वेल्स फार्गो, एचएसबीसी, टाटा कैपिटल, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एनपीसीआई, डेलॉयट, एक्सेंचर, मारुति सुजुकी और कॉग्निजेंट जैसी प्रमुख कंपनियों ने छात्रों को ऑफर दिए.

संस्थान की पहचान को मिला वैश्विक मंच

आईआईएम रांची ने हाल ही में क्यूएस एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में भी स्थान हासिल किया है, जो संस्थान की वैश्विक पहचान को दर्शाता है. इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव एमबीए 2026-28 (समर बैच) के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

आईआईएम रांची का यह प्लेसमेंट परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और इंडस्ट्री के साथ मजबूत साझेदारी का प्रमाण है. इस साल न केवल प्लेसमेंट के आंकड़ों में वृद्धि हुई है बल्कि छात्रों को विविध और उच्च गुणवत्ता वाले अवसर भी प्राप्त हुए हैं. हम भविष्य में भी अपने छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं: दीपक कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर, आईआईएम रांची

ये भी पढ़ें- नक्सल प्रभाव वाले दुर्गम बुड़िकाई गांव में जली शिक्षा की लौ, IIM रांची की पहल से 35 बच्चों को मिला स्कूल

IIM Ranchi Convocation: 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यसभा के उपसभापति, युवाओं को दी जॉब क्रिएटर बनने की सलाह

IIM Ranchi Ground Report: आईआईएम हॉस्टल में छात्र का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस