रियाद एयरपोर्ट पर हुए हूतियों के हमले में हैदराबाद के IT इंजीनियर की मौत, उमरा करने गए थे
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में हैदराबाद के एक व्यक्ति की मौत हो गई, परिवार के 3 सदस्यों समेत कई भारतीय घायल हो गए.

Published : October 12, 2026 at 10:11 AM IST
हैदराबाद: हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ अली (45) की रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों में मौत हो गई. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रेसिडेंट और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हमले में यूसुफ अली के दो बेटों समेत परिवार के तीन सदस्य भी घायल हुए हैं.
यूसुफ अली असल में मेहदीपट्टनम के रहने वाले थे. वे दस साल पहले सऊदी अरब चले गए थे और वहां आईटी इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. उनकी पत्नी समीरा और उनके तीन बच्चे पिछले दो साल से हैदराबाद के मेहदीपट्टनम में रह रहे थे. यूसुफ अली 15 दिन पहले सऊदी अरब से शहर आए थे और इस महीने की 2 तारीख को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां से लौटे थे. शनिवार को परिवार मदीना जाने के इरादे से रियाद एयरपोर्ट पहुंचा, तभी हमला हुआ जिसमें यूसुफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए.
UPDATE: It’s been confirmed that Yousuf sahab has passed away in the attack. Innalilahi wa inna ilahir rajioon. His son is undergoing knee surgery, another son is in the hospital and 3 of his toes have been cut off. His daughter and wife are safe. His aunt (chachi) was with them, and suffered injuries to the head but is out of danger. I am in touch with Yousuf’s brother in law in Riyadh and the DCM has assured me that they’re taking care. @DrSJaishankar every possible assistance should be provided to the family. The family is from Mehdipatnam in Hyderabad.
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 11, 2026
उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी की और उनके दोनों पैर काट दिए. बाद में उनकी तबीयत सुधरी लेकिन रविवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि यूसुफ अली के बहनोई, जो रियाद में रहते हैं, ने डिटेल्स वेरिफाई कर दी है.
ओवैसी ने बताया कि उन्होंने यह मामला विदेश मंत्री जयशंकर के ध्यान में लाया है. उन्होंने आगे कहा कि यूसुफ की पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं, जबकि उनके दो घायल बेटे और उनकी भाभी अतिया सुल्ताना का अभी इलाज चल रहा है.
Further Update regarding Riyadh airport attack: - Our Embassy officials have visited all hospitals where Indian nationals injured in the attack have been admitted. As mentioned earlier, 1 Indian national unfortunately passed away today, 3 are in ICU but stable, 2 more are admitted in normal wards while others have been discharged. - We thank the Saudi authorities for the medical care provided to the injured Indian nationals and assure the families that the Embassy will provide all possible support. @MEAIndia
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 11, 2026
परिवार मदीना जाने की तैयारी कर रहा था: एआईएमआईएम नेता
एआईएमआईएम नेता मिर्जा समीउल्लाह बेग चंद ने कहा कि हैदराबाद के रहने वाले 46 साल के मोहम्मद यूसुफ अली, सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल हमले में मारे गए, जब वे अपने परिवार के साथ उमराह के लिए जा रहे थे. चंद ने कहा कि अली शनिवार दोपहर को हुए हमले में घायल हो गए जब परिवार रियाद से मदीना जाने की तैयारी कर रहा था.
उन्होंने यह भी कहा कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और स्थानीय विधायक माजिद हुसैन इंतजामों के बारे में परिवार और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में थे. रविवार को एएनआई से बात करते हुए चांद ने कहा, 'यूसुफ अली शनिवार को दोपहर करीब 3:00 बजे रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के मिसाइल हमले में घायल हो गए थे.
Deeply grieved at the loss of life of an Indian national in the Riyadh attack. My heartfelt condolences to the bereaved family. The Embassy will extend all possible assistance.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 11, 2026
वह अपने परिवार, पत्नी, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ उमराह के लिए गए थे. करीब 15 दिन पहले मैं उनसे हमारी मस्जिद में मिला था. हालांकि वह रियाद में एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करते थे, लेकिन वह 15 दिन पहले अपने परिवार को उमराह के लिए अपने साथ ले जाने के लिए हैदराबाद आए थे.' कल, वे रियाद से मदीना जाने की तैयारी कर रहे थे जब यह दुखद घटना हुई.'

