ETV Bharat / bharat

हाथ भी नहीं कांपा..! बिहार में शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंका, तीनों मासूमों की मौत

पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंक दिया. जिससे तीनों मासूमों की मौत हो गई. पढ़ें खबर

husband threw wife and children
जांच करने पहुंची पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 23, 2026 at 7:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक शख्स पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप लगा है. इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर नहर से बाहर निकल गई और मायके पहुंची. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

पति-पत्नी के विवाद ने लिया विकराल रूप : मामला बेतिया जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के भंगहा वार्ड संख्या चार का है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पति रामबाबू यादव गुस्से में पत्नी ललिता देवी और अपने तीन बच्चों को लेकर घर से निकल गया.

husband threw wife and children
घर छोड़कर आरोपी फरार (ETV Bharat)

पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका : परिजनों के अनुसार, रामबाबू यादव अपनी पत्नी और बच्चों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तिरहुत नहर की सुगौली शाखा के पास ले गया. सुनसान जगह देखकर उसने कथित रूप से पहले पत्नी को नहर में धक्का दे दिया. नहर में करीब चार से पांच फीट पानी होने के कारण ललिता देवी डूबने लगी.

इसके बाद आरोप है कि रामबाबू ने एक-एक कर तीनों बच्चों को भी नहर में फेंक दिया. हालांकि ललिता देवी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर नहर से बाहर निकलने में सफलता हासिल कर ली और वहां से सीधे अपने मायके चली गई. लेकिन तीनों मासूम बच्चे पानी से बाहर नहीं निकल सके और उनकी डूबने से मौत हो गई.

husband threw wife and children
लोगों की जुटी भीड़ (ETV Bharat)

तीनों बच्चों के शव बरामद : घटना की सूचना मिलने के बाद कुमारबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में खोजबीन शुरू की. करीब चार घंटे के अंतराल में पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए. मृतकों में छह वर्ष की बच्ची, पांच माह की बच्ची और चार वर्ष का एक बच्चा शामिल है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

''पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी रामबाबू यादव घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. हर एंगल से मामले की तफ्तीश जारी है.''- अजीत कुमार, सदर एसडीपीओ, बेतिया

husband threw wife and children
मौके पर पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

बेटी के पैदान होने पर विवाद! : बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पहले रामबाबू यादव की पत्नी ललिता देवी ने एक बेटी को जन्म दिया था. आरोप है कि रामबाबू बेटा चाहता था और इसी बात को लेकर वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था. मंगलवार की सुबह भी बेटी पैदा होने को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था.

मृतकों के मामा ने क्या कहा? : ललिता देवी के भाई सुदामा यादव ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद ललिता मायके जाने की बात कह रही थी, तभी रामबाबू उसे और बच्चों को जबरन अपने साथ ले गया. इसके बाद घटना को अंजाम दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें :-

चेन्नई में बिहार के पति-पत्नी और बच्चे की हत्याः नौकरी के लिए बुलाने वाले दोस्त ही निकले कातिल, तीन गिरफ्तार