सुबह हुआ था खाना बनाने को लेकर झगड़ा, शाम को पत्नी को मारी दो गोली, फिर खुद के साथ किया ये काम
खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुदको भी गोली मार ली. पढ़ें..

Published : July 3, 2026 at 3:02 PM IST
कैमूर: पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को सीने में गोली मार ली. पुलिस के अनुसार, सनकी पति ने पत्नी को दो गोली मारी थी. पति की हालत गंभीर है और उनका वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव का है.
पत्नी की गोली मारकर हत्या: मृतक महिला की पहचान बघौता गांव निवासी जय हिंद सिंह की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर मम्मी पापा के बीच झगड़ा हुआ था. शाम को पापा ने मम्मी को गोली मार दी.
"मां का पोस्टमार्टम कराने आया हूं. मां को पापा ने गोली मार दी है. मौके पर ही मां की मौत हो गई थी. सुबह खाना को लेकर विवाद हुआ था. पापा अस्पताल में भर्ती हैं."- अजीत कुमार, मृतक महिला के बेटे

पति ने खुदको भी सीने में मारी गोली: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. परिजन और ग्रामीण घायल जय हिंद सिंह को तत्काल अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है.
परिवार में मातम: वहीं सूचना मिलते ही अधौरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. मां को खोने के गम में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
"जय हिंद सिंह के सीने में लगी गोली आर पार हो गयी थी, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है."- डॉ साहिल राज,चिकित्सक,सदर अस्पताल

"बुधवार को आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का सामने आया था, जिसमें पति ने पत्नी को दो-दो गोली मारी थी. उसके बाद खुद को भी सीने में गोली मार ली. उसका इलाज अभी चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयोग किया गया भराठी बंदूक बरामद कर जब्त कर लिया है. दोनों में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस आगे की मामले की जांच में जुटी हुई है."- अतर्वेंद्र कुमार सिंह,अधौरा थाना अध्यक्ष
ये भी पढ़ें
पति की 13 गोली मारकर हत्या, अब पत्नी को भी मार डाला
बिहार में युवक की हत्या, शराब पार्टी के दौरान मारी गोली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

