ETV Bharat / bharat

पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, निचले हिस्से पर रॉड से हमला, बाइक से लाश बांधकर पहुंचा अस्पताल

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी बाइक से लाश को बांधकर अस्पताल पहुंचा. शव को अस्पताल में छोड़कर मौके से भाग निकला.

HUSBAND BRUTALIZES WIFE
पत्नी की पीट पीटकर ली जान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 16, 2026 at 7:06 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: शराबी पति ने अपनी पत्नी की जान पीट-पीटकर ले ली. महिला तीन महीने की गर्भवती थी. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर के निचले हिस्से में लोहे की रॉड से हमला किया गया है. डॉक्टर ने बताया कि खून ज्यादा बह जाने के चलते महिला की जान गई है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जो भी जरूरी सबूत हैं, वो सभी सुरक्षित रख लिए गए हैं. पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बन जाने के बाद उसे पुलिस को सौंपा जाएगा.

पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी शव को बाइक में बांधकर सरगुजा मेडिकल कॉलेज पहुंचा. वहां शव अस्पताल में रखकर मौके से भाग निकला. परिवार वालों ने बताया कि घटना की जानकारी किसी अंजान शख्स ने फोन पर रात के वक्त दी. परिवार वाले सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे. वहां पहुंचने पर मृतक महिला की मासूम बेटी ने पूरा घटनाक्रम मायके वालों को बताया.

पत्नी की पीट पीटकर ली जान (ETV Bharat)

शराब पीकर पति करता था बीवी की पिटाई

परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. शराब के नशे में पति अक्सर पत्नी की पिटाई भी किया करता था. परिवार वाले सोचते थे कि एक दिन पति सुधर जाएगा और मारपीट करना बंद कर देगा. लेकिन हैवान पति की हैवानियत दिनों दिन बढ़ती गई. हद तो तब हो गई जब पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

15 मई 2026 को एक शव पीएम के लिए लाया गया था. कुल 18 से ज्यादा चोटें महिला के शरीर पर पाई गई हैं. हत्या के वक्त महिला 3 महीने के गर्भवती थी. महिला के शरीर के निचले हिस्से में लोहे के रॉड से हमला किया गया है. एफएसएल के लिए जितने भी सुरक्षित सबूत हैं, वो संरक्षित कर लिए गए हैं. पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो तैयार होगी उसमें हम तफ्सील से सारी बातें दर्ज कर पुलिस को दे रहे हैं. महिला की मौत अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई है: डॉ संतू बाघ, ऑटोप्सिस सर्जन फॉरेंसिक मेडिसिन, सरगुजा मेडिकल कॉलेज

रात करीब 11 बजे हमें फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि आपकी बहन की मौत हो गई है. यहां आए तो पाया कि हां उसकी मौत हो चुकी है. पति अक्सर पत्नी को पीटता था. हम सोचते थे कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता है, एक दिन दोनों के बीच विवाद खत्म हो जाएगा. यहां जब हमने लाश देखा तो ऐसा लगा जैसे किसी जानवर को पीटते हैं, वैसी पिटाई की गई है. पति अस्पताल में शव को छोड़कर मौके से भाग निकला. परिवार वालों को आरोपी ये बताकर भाग निकला कि वो रायपुर किसी काम से जा रहा है. बटिया ये बता रही है कि खटिया की पाटी पर उसने उसकी मां का सिर पटक दिया, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी थी. खटिया की पाटी पर महिला के सिर के बाल भी मिले हैं. आरोपी शराबी था और शराब के नशे में रोज मारपीट किया करता था. परिजन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद फोरेंसिंक विभाग के डाक्टर संतू बाघ ने बताया की महिला के शरीर के निचले हिस्से में लोहे के रॉड से हमला किया गया है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर में 18 से ज्यादा गंभीर जख्म पाए गए हैं. गहरे जख्मों के चलते खून का ज्यादा रिसाव हुआ जिससे महिला की मौत हुई है. डॉक्टर ने बताया कि आरोपी शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था. जांच के दौरान महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

जंगल से लकड़ी लाकर खाना खा रही थी महिला

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि पीड़िता जंगल में लकड़ी लेने गई थी. लकड़ी लाकर वो घर में खाना खा रही थी. तभी शराबी पति आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मृतक महिला की 8 साल की बेटी ने भी मां के साथ हुए अत्याचार की कहानी परिजनों को सुनाई. मायके पक्ष वालों ने बताया कि उनकी बेटी का प्रेम विवाह हुआ था. विवाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट किया करता था. मृतक महिला के चार बच्चे हैं. जिस वक्त महिला की हत्या की गई, वो तीन महीने की गर्भवती थी. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

स्टेडियम में मैच खेलने से रोका तो क्रिकेट संघ के सचिव पर लगे मनमानी के आरोप

15 साल की उम्र में सरगुजा के कार्तिक सिंहदेव का इंटरनेशनल शूटिंग के लिए चयन, जर्मनी में होगी प्रतियोगिता

दिल्ली में डिलिस्टिंग आन्दोलन या सांस्कृतिक समागम, क्या कहा पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने