ETV Bharat / bharat

पति ने सरेआम अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को पीटा, कपड़े फाड़े फिर पूरे गांव में घुमाया

पाकुड़ में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया.

husband-assaulted-and-mistreated-his-wife-and-lover-in-pakur
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 1, 2026 at 10:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला और युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह में पकड़ा और उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को अर्द्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया. घटना 26 जून की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला और युवक दोनों को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल में भर्ती कराया.

जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जून की रात को एक युवक ने अपनी पत्नी को साहिबगंज जिले के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति और अन्य लोगों ने दोनों के साथ मारपीट करने लगा. मौके पर गांव के अन्य लोग भी जुट गए और महिला एवं पुरुष दोनों को घेर लिया. लोगों ने युवक और महिला दोनों को अर्द्धनग्न कर दिया और जूतों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान कुछ लोग महिला और पुरुष दोनों को पीट रहे थे तो कुछ लोग वीडियो बना रहे थे.

30-40 लोगों को बनाया गया आरोपी

जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब जाकर पुलिस को जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. साथ ही, दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस स्टेशन लाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाने में कांड संख्या 49/26 के तहत पीड़िता के पति सहित पांच को नामजद एवं 30-40 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है.

महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे. बीते दिनों युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और मारपीट की. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पीड़िता एवं उस युवक को पुलिस निगरानी में रखा गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है:- अनूप रोशन भेंगरा, थाना प्रभारी

ये भी पढ़ें: दुमका में कुएं से महिला का अर्धनग्न शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

धनबाद में चोरी की सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस, ईसीएल मैनेजर ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

बच्चा चोर की अफवाह की चपेट में बाल गृह की टीम, ग्रामीणों ने घेरा, की मारपीट!