ETV Bharat / bharat

सोनीपत में महिला की मौत के बाद शव को रौंदती रही गाड़ियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर

हरियाणा के सोनीपत में महिला की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई और फिर गाड़ियां शव को रौंदते हुए गुजरती रही.

Humanity shamed in Sonipat vehicles continue to trample the body of a woman after her death
सोनीपत में शव को रौंदती रही गाड़ियां (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 24, 2026 at 10:21 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद ये सवाल पूछा जाना चाहिए कि आज के दौर में मानवता कुछ बची है या नहीं. दरअसल सोनीपत में सड़क पार कर रही एक महिला को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो पूरी मानवता को झकझोर देने वाला था.

गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी : पूरा मामला सोनीपत नेशनल हाईवे 44 का है, जहां पर एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद सैकड़ों वाहन महिला को रौंदते हुए नजर आए. हृदय विदारक ये घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखने के बाद इंसानियत पर बदनुमा दाग लग गया है.

सोनीपत में महिला की मौत के बाद शव को रौंदती रही गाड़ियां (Etv Bharat)

तेज रफ्तार गाड़ियां डेड बॉडी को रौंदती रही : पहले तो अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारने के बाद वहां रुककर महिला को अस्पताल ले जाने की नहीं सोची और मौके से वाहन सवार फरार हो गया. महिला की सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई और फिर उसकी डेड बॉडी सड़क पर ही पड़ी रही. इसके बाद जो हुआ, वो तो और भी ज्यादा शर्मनाक था. काफी देर तक डेड बॉडी यूं ही सड़क पर पड़ी रही और आने-जाने वाले वाहन वहां से गुजरते रहे. कई गाड़ियां तो तेज़ रफ्तार में पड़ी हुई डेड बॉडी को ही कुचलती हुई, रौंदती हुई वहां से गुजरती रही. सीसीटीवी कैमरे में कैद इंसानियत के चिथड़े उड़ते रहे. हालात ये हो गए कि डेड बॉडी के कई पार्ट्स बॉडी से अलग तक हो गए और लाश खुर्द-बुर्द हो गई. किसी ने वहां रुककर लाश को साइड करने या ट्रैफिक को रोकने या फिर पुलिस को इन्फॉर्म करने की जहमत तक नहीं उठाई.

फरार ड्राइवर की तलाश जारी : आखिरकार पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुर्द-बुर्द हो चुकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इंसानियत की उड़ी धज्जियां : अब भले ही वो अंजान महिला हमारे बीच नहीं है लेकिन अगर वक्त रहते कोई शख्स वहां रुककर ज़रा सी बची-खुची इंसानियत दिखाने की कोशिश करता तो शायद हो सकता है कि हादसे के बाद महिला की जान बच सकती थी या फिर कम से कम उसकी डेड बॉडी के साथ कम से कम ऐसा सुलूक तो नहीं होता और सम्मानजनक तरीके से शव की इस दुनिया से विदाई हो सकती थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर इंसानियत की धज्जियां उड़ती रही और लोग तमाशा देखते रहे. यूं बनने की कोशिश करते रहे कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं. शायद इसलिए क्योंकि वो उनका कोई परिचित नहीं था. लेकिन कम से कम इतना तो सोचना था कि वो तुम्हारा नहीं तो क्या हुआ, किसी और का परिचित होगा. कम से कम एक इंसान होकर दूसरे इंसान के साथ इस तरह का सुलूक करने की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. उम्मीद की जानी चाहिए की इस घटना को देखने के बाद सभी का दिल कुछ देर के लिए ही सही पर कचोटेगा और आगे से शायद इस तरह की तस्वीर कभी ना देखनी पड़े.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ के HDFC बैंक में अचानक चली गोली, बंदूक की गूंज सुन मौके पर मच गई अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें : "भाई की जान बचाने के लिए लाखों रुपए का कर्ज लिया, चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई", सोनीपत में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये भी पढ़ें : कैथल में हेड कॉन्स्टेबल के फेसबुक पोस्ट से हड़कंप, लिखा- DSP ने नशे के केस में फंसाने की धमकी दी, SP ने बैठाई जांच