ट्रेन के कंफर्म टिकट पर कैसे चेंज होगा नाम? किस को हो सकता है ट्रांसफर? जानें
IRCTC यात्रियों को अपने टिकट परिवार के किसी सदस्य को ट्रांसफर करने की सुविधा देता है, लेकिन ऐसा सिर्फ करीबी संबंधी के साथ ही होगा.

Published : November 12, 2025 at 8:04 PM IST
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेन के टिकट पर नाम बदलना आसान कर दिया है. चाहे आपने यह टिकट काउंटर से लिया हो या फिर IRCTC की वेबसाइट से ई-टिकट खरीदा हो. अगर आपने IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक किया है और उसमें किसी यात्री का नाम गलत हो गया है या आप किसी परिवार के सदस्य का नाम बदलना चाहते हैं, तो अब यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं.
दरअसल, कभी-कभी टिकट बुक करते समय IRCTC की वेबसाइट पर दिक्कत आती है या कई बार आप फिर अपने टिकट को अपने परिवार के सदस्य को ट्रांसफर करना चाहते हैं. इसके लिए IRCTC यात्रियों को यह सुविधा देता है. उल्लेखनीय है IRCTC के नियमों के अनुसार आप एक टिकट पर सिर्फ एक बार ही नाम बदल सकते हैं.
- ई-टिकट पर नाम कैसे करें चेंज?
- सबसे पहले अपने IRCTC अकाउंट में लॉग इन करें.
- इसके लिए आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालें.
- अब आपको Change Boarding Point and Passenger Name Request" का एक लिंक मिलेगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा.
- इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा.
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें.
- फॉर्म भरने के बाद आपको उसी प्लेटफॉर्म पर उसे अपलोड करना होगा.
रेलवे काउंटर पर कैसे बदलें नाम?
अगर आप ऑनलाइन नाम नहीं बदलना चाहते और रेलवे स्टेशन जाकर यह काम कर सकते हैं. इसके आपको अपनी टिकट का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा. इसके बाद अपने नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं. वहां, आपको टिकट पर यात्रा कर रहे किसी भी यात्री का पहचान पत्र और उसकी एक फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी.
यहां आप रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद अधिकारी से यात्री का नाम बदलवा सकते हैं. इस टिकट पर जिस यात्री का नाम आप डालना चाहते हैं, आपको उसके पहचान पत्र की भी जरूरत पड़ेगी. उल्लेखनीय है कि इसके लिए आपको ट्रेन के तय समय से कम से कम 24 घंटे पहले रिजर्वेशन ऑफिस जाना होगा.
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यात्रियों अपने टिकट का प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा. इसके अलावा, जो यात्री अभी टिकट पर है, उसका असली पहचान पत्र भी दिखाना होगा. साथ ही नए यात्री के साथ अपने खून के रिश्ते का सबूत भी देना होगा.
किसको ट्रांसफर हो सकता है टिकट?
बता दें कि IRCTC यात्रियों को अपने टिकट परिवार के किसी सदस्य को ट्रांसफर करने की सुविधा देता है, लेकिन ऐसा सिर्फ करीबी संबंधी के साथ ही होगा. रेलवे के मुताबिक टिकट को पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति या पत्नी के नाम पर ही ट्रांसफर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- ट्रेन में लोअर बर्थ चाहिए, तो टिकट बुकिंग के समय न करें यह गलती, TTE ने समझाया नियम

