ETV Bharat / bharat

हिमाचल के चंबा में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है.

Chamba Road Accident
चंबा में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 28, 2026 at 9:22 AM IST

|

Updated : June 28, 2026 at 9:55 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते कई परिवारों के चिराग बुझ रहे हैं. एक बार फिर से जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.

खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

नकरोड़ से हिमगिरी की तरफ जा रहे थे.एक किलोमीटर आगे जाने के वाद अचानक यह हादसा हुआ है. पुलिस के अनुसार, नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा देर रात हुआ है जिसकी सूचना सुबह लोगों को मिली और फौरन पुलिस को अवगत करवाया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ताकि मृतकों को खाई से बाहर निकाला जा सके.

जांच में जुटी मौके पहुंची पुलिस की टीम

हालांकि, चम्बा जिला के एसपी विजय कुमार सकलानी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, "सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया है. आखिर यह हादसा कैसे हुआ है, इसके बारे में पुलिस की टीम गहनता के साथ जांच कर रही है."

Chamba Road Accident
मृतकों की सूची (ETV Bharat)

शनिवार को भी सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान

बता दें कि, जून महीने में चंबा जिले में कई बड़े हादसे हुए हैं. शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भी चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया. वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है.

Chamba Road Accident
चंबा में भीषण सड़क हादसा (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: चूड़धार मंदिर से लौट रहे परिवार की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

ये भी पढ़ें: हिमाचल सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत, खाई में गिरी पिकअप

Last Updated : June 28, 2026 at 9:55 AM IST