ETV Bharat / bharat

BLO ने आपका SIR फॉर्म सबमिट किया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपडेटेड लिस्ट के साथ घर-घर जा रहे हैं और वोटर्स का कंफर्मेशन और करेक्शन कर रहे हैं.

SIR
BLO ने आपका SIR फॉर्म सब्मिट किया या नहीं कैसे करें चेक? (IANS सांकेतिक तस्वीर)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 25, 2025 at 6:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया जारी है. यह प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 को फॉर्म वितरण के साथ शुरू हुई थी और अब इसमें कुछ दिनों का ही समय बचा है. SIR की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में हो रही है.

ऐसे में SIR के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपडेटेड लिस्ट के साथ घर-घर जा रहे हैं और वोटर्स का कंफर्मेशन और करेक्शन कर रहे हैं. बता दें किएसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और फर्जी वोटरों की सफाई करना है. अगर आपने एसआईआर फॉर्म ऑफलाइन भरा है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि BLO ने आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया या नहीं. आप इसकी जांच घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं.

बीएलओ ने SIR फॉर्म किया या नहीं कैसे चेक करें?
बीएलओ ने एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया या नहीं, ये चेक करने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं. यहां SIR 2026 सेक्शन में फिल एन्यूमरेशन फॉर्म पर क्लिक करें.

ECI
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से ली गई तस्वीर (ECI)

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर /ईमेल आईडी/EPIC No से लॉग इन करें. इसके लिए मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर रेक्वेस्ट OTP पर क्लिक करें. फिर ओटीपी डालकर वेरिफाई एंड लॉग इन पर क्लिक करें.

ECI
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से ली गई तस्वीर (ECI)

अगर आपके बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया है तो आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन के सामने 'आपका फॉर्म पहले ही मोबाइल नंबर XXXXXXXXX के साथ जमा कर दिया गया है' लिखा नजर आएगा. अगर आपको ये मैसेज नहीं आता है तो अपने बीएलओ से संपर्क करें.

ऑनलाइन फॉर्म भरने का भी विकल्प
अगर आप बीएलओ के जरिए ऑफलाइन फॉर्म भरना नहीं चाहते है तो आपके पास ऑनलाइन फॉर्म भरने का भी विकल्प है. हालांकि, इसके लिए मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है. ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए Fill Enumeration Form पर क्लिक करें और अपनी स्टेट चुनें. इसके बाद EPIC नंबर डालें और फिर अपनी पर्सनल डिटेल वेरीफाई करें.

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड जरूरी है और यह आपके वोटर आईडी कार्ड के लिंक होना चाहिए. इतना ही नहीं आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड दोनों में नाम एक होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें? यहां जानें आसान तरीका