ETV Bharat / bharat

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, गोगी ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, एसटीएफ कर रही है मामले की जांच

शामली में कल अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हुई थी हत्या, पुलिस कर रही जांच.

haryanvi-singer-ankit-baliyan-murdered-shamli Police investigating viral photo 2 killers social media
हरियाणवी सिंगर की हत्या. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 12:13 PM IST

|

Updated : August 27, 2026 at 6:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शामली: जनपद में हुए हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी ग्रुप ने ली है, इसके बाद से मामले में यूपी एसटीएफ की एंट्री हो गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है.

जिम से बाहर निकलते ही कर दी गई थी हत्या: मामला जनपद शामली का है. यहां बीती रात हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान कि उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह जिम में वर्कआउट कर घर के लिए निकले थे. जानकारी के मुताबिक कार में घेरकर बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. उनकी मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को बाजार में रखकर जाम भी लगाया था. पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए थे. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. जैसे ही गांव में उनका शव लाया गया शोक की लहर दौड़ गई.


सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल: इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में दो युवक एक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये दोनों युवक ही शूटर हैं. हालांकि वायरल फोटो की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.



वायरल फोटो को लेकर पुलिस क्या बोली: अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि दो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. दावे की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.


(नोट: ईटीवी भारत किसी भी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है)



ये भी पढ़ेंः हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या; जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

Last Updated : August 27, 2026 at 6:22 PM IST