हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा US से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करते ही STF ने दबोचा
हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमबीर मोटा को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है.

Published : February 11, 2026 at 8:19 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा को अमेरिका से डिपोर्ट करने के बाद कस्टडी में ले लिया है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया. सोमबीर का लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से कनेक्शन है और उसके खिलाफ 26 क्रिमिनल केस दर्ज हैं.
रोहतक का रहने वाला गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा : पुलिस के मुताबिक, वो कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिप्पी का भाई है और मुख्य रूप से हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, झज्जर, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के अलावा दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में क्रिमिनिल गतिविधियों में शामिल था. उन्होंने बताया कि रोहतक जिले के करोर गांव के रहने वाला मोट्टा (39) को मंगलवार को CBI और विदेश मंत्रालयों के सहयोग से चलाए गए एक ऑपरेशन में USA से डिपोर्ट किया गया. भारत पहुंचने पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे कस्टडी में ले लिया। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, मोट्टा पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मर्डर, मर्डर की कोशिश, एक्सटॉर्शन, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन समेत 26 केस दर्ज हैं.
रेड कॉर्नर नोटिस जारी था : CBI ने हरियाणा पुलिस के कहने पर 11 फरवरी, 2025 को इंटरपोल से मोट्टा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था. रोहतक के सांपला में दर्ज एक केस के सिलसिले में उसे 31 मई, 2024 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. जांच में पता चला कि मोट्टा 3 जनवरी, 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से धोखाधड़ी से मिले पासपोर्ट का इस्तेमाल करके बैंकॉक भाग गया था. बाद में केस दर्ज किया गया और STF के कहने पर गाजियाबाद में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने 14 अगस्त, 2024 को उसका पासपोर्ट कैंसिल कर दिया था. पुलिस ने कहा कि मोट्टा 2014 में गुरुग्राम की भोंडसी जेल के अंदर मेनपाल बादली गैंग के एक सदस्य की हत्या में भी कथित तौर पर शामिल था. इससे पहले, गैंगस्टर लखविंदर लाखा को 25 अक्टूबर, 2025 को डिपोर्ट किया गया था, जबकि एक और भगोड़े क्रिमिनल, अमन भैंसवाल को 7 जनवरी, 2026 को डिपोर्ट किया गया था
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले - अपराधी अब कहीं महफूज़ नहीं
ये भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधनिया गिरफ्तार, कोस्टा रिका में छुपा था, राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का आरोपी
ये भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर लखविंदर को लाया गया हरियाणा, अमेरिका से करवाया गया डिपोर्ट

