ETV Bharat / bharat

हरियाणा के सिरसा में 10 करोड़ की नशे की गोलियां बरामद, पंजाब में खपाने का था प्लान, नेटवर्क की पड़ताल जारी

हरियाणा पुलिस की सीआईए डबवाली टीम ने सिरसा से 10 करोड़ रुपए की नशे की गोलियां बरामद की है.

Haryana Police CIA Dabwali team recovered drugs worth Rs 10 crore in Sirsa
हरियाणा के सिरसा में 10 करोड़ की नशे की गोलियां बरामद (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 22, 2025 at 11:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरसा : हरियाणा पुलिस की सीआईए क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी डबवाली की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की 2 लाख 95 हज़ार प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं. ये कार्रवाई शुक्रवार रात सावंतखेड़ा गांव के नजदीक टोल प्लाजा पर की गई

गुप्त सूचना पर हुई थी कार्रवाई : सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की. खबर मिली थी कि एक टैक्सी के जरिए बड़ी मात्रा में नशीला सामान ले जाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर टीम ने पंजाब रजिस्ट्रेशन की एक कार को टोल प्लाजा के पास रोककर तलाशी ली.

10 करोड़ की नशे की गोलियां बरामद (Etv Bharat)

तलाशी में मिले छह कार्टून : तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से छह बड़े कार्टून मिले जो नशीली गोलियों से भरे हुए थे. गोलियों की कुल संख्या 2,95,000 बताई जा रही है जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये है.

पंजाब जाने वाला था : जांच में पता चला है कि आरोपी रोहतक से ये नशीला सामान लेकर आया था और उसे पंजाब के मलोट क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पिता परसा राम के रूप में हुई है जो पंजाब के मुक्तसर जिले के खोखर गांव का निवासी है.

आरोपी से पूछताछ जारी : सीआईए प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने नशीली गोलियों की बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है. इस बड़ी बरामदगी से पुलिस को नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता चलने की उम्मीद है और आगे की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - सिरसा में ज्वेलर्स की आड़ में नशे का कारोबार, पुलिस ने बरामद की 10 लाख रुपये की नशीली दवाइयां

ये भी पढ़ें - चंडीगढ़ में नशे में धुत एएसआई ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, स्कूल बस से भी हुई भिड़ंत, लोगों ने कार रोककर की पूछताछ

ये भी पढ़ें - पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 महीने में 211 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की नशे की संपत्ति पर चला बुलडोजर