पंजाब में विधायक खरीदने के आरोपों को हरियाणा CM ने बताया बेबुनियाद, बोले– पंजाब की जनता सब देख रही है, भाजपा खत्म करेगी गैंगस्टरवाद
पंजाब के संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज के विधायकों को खरीदने के आरोपों को हरियाणा सीएम ने बेबुनियाद बताया है.

Published : February 12, 2026 at 11:02 PM IST
|Updated : February 12, 2026 at 11:08 PM IST
फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब के संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा लगाए गए “MLA खरीदने” के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस विधायक ने उन पर आरोप लगाया है, वे उसे व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है
नरिंदर कौर भराज ने लगाए थे आरोप : आपको बता दें कि पंजाब के संगरूर से AAP विधायक नरिंदर कौर भराज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि "हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने संगरूर से एक आदमी को मेरे पास एक ऑफर के साथ भेजा था, कि CM सैनी मेरे साथ बंद कमरे में मीटिंग करना चाहते हैं. वे अगले इलेक्शन के बारे में बात करना चाहते थे और मेरी हर डिमांड मानने को तैयार थे. लेकिन नरिंदर कौर भराज को खरीदा नहीं जा सकता. मैं पार्टी की सच्ची सिपाही हूं. इसलिए, मैंने सारे सबूत पेश किए और अपनी पार्टी से बात की. मैंने आज मीडिया के सामने भी वही फैक्ट्स पेश किए. वे पिछले 4-5 दिनों से मुझसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं."
#WATCH | Chandigarh: AAP MLA from Sangrur, Narinder Kaur Bharaj says, " haryana cm nayab singh saini sent an individual from sangrur to me with an offer, that he (cm saini) wants to have a closed-door meeting with me, that he wants to have a meeting on the politics of sangrur bjp,… pic.twitter.com/AszC6y5fr8
— ANI (@ANI) February 12, 2026
"पंजाब की जनता सब देख रही है": मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता सब देख और समझ रही है और आने वाले समय में ऐसे आरोपों का जवाब जनता स्वयं देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साफ-सुथरी राजनीति में विश्वास करती है और पार्टी की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है. उन्होंने कहा कि विरोधी दल जब जनता के बीच अपनी जमीन खोने लगते हैं तो इस प्रकार के आरोपों का सहारा लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली
#WATCH | Faridabad, Haryana: Responding to the allegations made by Sangrur AAP MLA Narinder Kaur Bharaj, Haryana CM Nayab Singh Saini says, " i don't even know her name. the people of punjab invite me, and i get the opportunity to visit punjab based on their invitations. the… https://t.co/uoWqQ6U9Uf pic.twitter.com/k74Z0nTkoe
— ANI (@ANI) February 12, 2026
"पंजाब और हरियाणा का खून का रिश्ता": पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का खून का रिश्ता है और दोनों राज्यों के लोग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि चाहे पंजाब में कांग्रेस की सरकार रही हो या आम आदमी पार्टी की, दोनों सरकारों के कार्यकाल में आम लोगों को निराशा ही हाथ लगी है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक रही है और गैंगस्टरवाद ने वहां की शांति को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का कार्यकाल अब सीमित समय का रह गया है और जनता बदलाव चाहती है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस दिन पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी, उसी दिन से राज्य को विकास की नई दिशा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद गैंगस्टरवाद को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. उनका कहना था कि भाजपा सुशासन, पारदर्शिता और विकास की राजनीति करती है.
"राहुल गांधी हार से बौखलाए": इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा संसद में की गई टिप्पणी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार से बौखला गए हैं. कांग्रेस का लगभग 55 वर्षों तक देश में शासन रहा, जिसमें कई पीढ़ियों ने सत्ता संभाली, लेकिन उस लंबे कार्यकाल के बावजूद देश के गरीब और आम नागरिक को अपेक्षित लाभ नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया गया और जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी “झूठ की दुकान” चलाती थी और आज भी वही कर रही है, लेकिन अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और पार्टी केवल निराशा और हताशा में बयानबाजी कर रही है.
केंद्रीय बजट की तारीफ : मुख्यमंत्री सैनी ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि ये बजट 2047 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र का बजट जनता का बजट है, उसी प्रकार हरियाणा का बजट भी सभी वर्गों से संवाद कर तैयार किया जाएगा. राज्य सरकार विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्गों से सुझाव लेकर ऐसा बजट पेश करेगी जो आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे. वहीं देशव्यापी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इसका कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनजीवन सामान्य रहा और सरकारी व निजी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और स्थिरता चाहती है और सरकार उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा दे रहा देश में सबसे ज्यादा पेंशन, सीएम सैनी की सौगात से बुजुर्गों की हो गई बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें : हरियाणा की महिलाओं के खातों में धनवर्षा, नायब सिंह सैनी ने 181 करोड़ रुपए किए जारी

