ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड की टीचर सोनम का पाकिस्तानी कनेक्शन, कई राज आए बाहर, जम्मू लेकर गई पुलिस

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सोनम नाम की टीचर को गिरफ्तार किया है, जिसका पाक कनेक्शन सामने आया.

concept image
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 29, 2026 at 2:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर सोनम ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अलग-अलग बैक खातों में रकम भेजी थी. पुलिस को सोनम के पास से कई एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई हैं.

दरअसल, कल हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा था. आरोप है कि सोनम के तार पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के लेनदेने से जुड़े हैं. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था, उसी से पुलिस को सोनम का लिंक मिला था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उत्तराखंड पहुंची थी और सोनम के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था. सोनम एक प्राइवेट स्कूली में टीचर है.

उत्तराखंड की टीचर सोनम का पाकिस्तानी कनेक्शन (ETV Bharat)

हरिद्वार पुलिस का खुलासा: वहीं आज 29 मई को इस मामले में हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बात और कई चौंकाने वाले खुलासे किए. हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार पुलिस पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसने अब तक अलग-अलग बैंक खातों में करीब बीस लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं, इसके बदले उसे दो लाख रुपए की कमीशन मिला है.

दोस्तों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली जा रही: हरिद्वार एसएसपी भुल्लर का कहना है कि पुलिस अब सोनम के अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस उन खातों की भी जांच कर रही है जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए. उन बैंक खातों के खाताधारकों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है.

इसके अलावा पुलिस उन मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक की जांच कर रही है, जो सोनम के पास से मिले हैं. ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके. पुलिस इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती हैं.

PAKISTAN CONNECTION SONAM
हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर. (ETV Bharat)

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले मिलता था कमीशन: पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम हर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले तय रकम कमीशन के रूप में लेती थी. इसी जरिए उसने अभी तक बीस लाख की रकम अलग-अलग खातों में यूपीआई, एटीएम और बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की है. उसे इसके बदले दो लाख रुपये का कमीशन भी प्राप्त हुआ है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक सोनम, राहुल खान नामक युवक के संपर्क में आई थी. राहुल खान की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सोनम का नाम सामने आया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया और साथ लेकर रवाना हो गई थी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट पूछताछ में सोनम ने बताया कि वो अपनी एक मित्र के माध्यम से उमर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी, फिर उसके कजन हसीन से बात कराई गई. पार्सल के माध्यम से सोनम को एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक पासबुक उपलब्ध कराई गईं.
- नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी, हरिद्वार -

पुलिस के अनुसार, सोनम के पास मौजूद बैंक खातों में नकदी आती थी. इसके बाद सोनम उस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करती थी. उन्होंने बताया कि अभी तक 20 से 25 खातों में सोनम ने यह रकम ट्रांसफर की है. सोनम के संपर्क में अभी कई संदिग्धों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही हैं. स्थानीय स्तर पर यदि कहीं कोई अनैतिक गड़बड़ी पाई जाती है तो, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस की हर तरह से मदद करने को तैयार है.

पढ़ें---