ETV Bharat / bharat

बाबा रामदेव ने फूलों से खेली होली, इजरायल-ईरान वॉर पर अमेरिका को घेरा, जानिये क्या कहा

बाबा रामदेव ने कहा षडयंत्रकारी ताकतें दुनिया में मुल्कों को सिया सुन्नी के नाम पर लड़ना चाहती हैं.

RAMDEV HOLI OF FLOWERS
बाबा रामदेव ने फूलों से खेली होली (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 4, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: पूरा देश आज होली के रंग में रंगा नजर. इस मौके पर पतंजलि योगपीठ में अलग ही नजारा दिखा. पतंजलि योगपीठ में योग गुरु रामदेव ने फूलों से होली खेली. इसके बाद योग गुरु रामदेव अपने अनुयायियों के साथ झूमते हुये भी नजर आये.

बता दें पतंजलि योगपीठ के योग भवन में सुबह के योगाभ्यास के बाद स्वामी रामदेव ने योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ खूब होली खेली. स्वामी रामदेव ने सभी के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी. इस दौरान स्वामी रामदेव ने ईरान-इजरायल युद्ध पर चिंता जताई. उन्होंने कहा पूरा मिडल ईस्ट युद्ध की आग में जल रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका डॉलर का वर्चस्व कायम करना चाहता है, जो देश अमेरिका की बात नहीं मानता अमेरिका उसे निशाना बनाता है. स्वामी रामदेव ने आह्वान किया कि सभी शिया और सुन्नी गुरुओं और विश्व की महाशक्तियों को आगे आकर इन युद्धों को रुकवा कर शांति स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए.

बाबा रामदेव ने फूलों से खेली होली (ETV Bharat)

स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में साधकों और यूनिवर्सिटी के छात्रों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा हम संवैधानिक, लोकतांत्रिक मूल्य के रंगों से आदि काल से रंगे हैं. हम रंगों की होली खेल रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि कहीं खून की होली खेली जा रही है. उन्होंने कहा इस खून की होली में ईरान, इजरायल और अमेरिका समेत पूरा मिडिल ईस्ट उसमें जल रहा है.

योग गुरु रामदेव ने अमेरिका पर निशाना साधा. उन्होंने कहा अमेरिका चाहता है कि पूरी दुनिया डॉलर में ट्रेड करे, जो डॉलर में ट्रेड नहीं करेगा, उसको ठोक देगा. षडयंत्रकारी ताकतें दुनिया में मुल्कों को सिया सुन्नी के नाम पर लड़ना चाहती हैं. सिया, सुन्नी और वेटिकन सिटी जैसी ताकतों को आगे आकर युद्ध को रुकवाना चाहिए.

स्वामी रामदेव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक करोड़ से ज्यादा लोग मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं, जो आर्थिकी का बड़ा हिस्सा हैं. भारत सरकार उनकी सुरक्षा रोजगार और भविष्य की चिंता कर रही है. इस समय स्थिति नाजुक है. इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति ने करके अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाने जाने के लिए सोचना चाहिए.

पढे़ं- रूस-पतंजलि डील, 200 देशों में विस्तार की तैयारी, बाबा रामदेव के शेयर उड़ान भरने को तैयार

पढे़ं- घी टेस्ट फेल केस: फैसले पर आया पतंजलि आयुर्वेद का स्पष्टीकरण, फूड सेफ्टी ट्रिब्यूनल में करेंगे अपील