ETV Bharat / bharat

Happy New Year: नए साल को लेकर शिमला समेत पूरे हिमाचल में सैलानियों की धूम, हर ओर जश्न का माहौल

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल के सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का सैलाब. दिल्ली से मनाली पहुंची 150 से अधिक बसें.

New Year Celebration in Himachal
हिमाचल में नए साल का जश्न (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 11:04 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नए साल का जश्न सैलानी धूमधाम से मना रहे हैं. हिमाचल पूरी तरह सैलानियों से भर चुका है. शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली, डलहौजी और नारकंडा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. नए साल 2026 की पहली सुबह से पहले ही हिमाचल प्रदेश की वादियां जश्न के रंग में रंग चुकी हैं.

पर्यटकों से गुलजार हिमाचल के पर्यटन स्थल

नए साल का स्वागत करने के लिए देशभर से पहुंचे पर्यटकों से पर्यटन स्थल गुलजार नजर आ रहे हैं. राजधानी शिमला में आज दिनभर रिज मैदान, मॉल रोड और लक्कड़ बाजार में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली. ठंड के बावजूद पर्यटकों का उत्साह चरम पर है और हर ओर रौनक ही रौनक दिखाई दे रही है.

शिमला में उमड़े सैलानी (ETV Bharat)

शिमला से मनाली, धर्मशाला से डलहौजी तक न्यू ईयर काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत में जमकर थिरकते नजर आए. पर्यटन स्थलों पर संगीत, रोशनी और उल्लास का खास माहौल देखने को मिल रहा. होटल, रिसोर्ट, कैफे और कार्निवल स्थलों पर देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर सैलानी खासे उत्साहित हैं.

New Year Celebration in Himachal
शिमला में नए साल का जश्न (ETV Bharat)

शिमला में होटल और होम-स्टे पैक

नए साल को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहले ही हिमाचल पहुंचे हैं. शिमला में भी होटल और होम-स्टे लगभग पैक हैं, जबकि कैफे और रेस्तरां देर रात तक खुले रहेंगे. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि नए साल का जश्न सुरक्षित और यादगार बन सके.

कुल्लू-मनाली में नए साल का जश्न (ETV Bharat)

कुल्लू में सैलानियों ने धूमधाम से मनाया नए साल का जश्न

वहीं, जिला कुल्लू के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भी नए साल की धूम देखने को मिल रही है. जिला कुल्लू की पर्यटक नगरी मनाली में नए साल का जश्न मनाने के लिए देर शाम तक 3000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे. इसके अलावा 150 से अधिक बसें भी दिल्ली से मनाली पहुंची. वहीं, मणिकर्ण घाटी के कसोल, मणिकर्ण, तोष में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही. बंजार घाटी के जीभी और तीर्थन घाटी में भी सैलानियों ने धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया. हालांकि कुछ जगहों पर खराब सड़क के कारण ट्रैफिक जाम की भी समस्या रही, लेकिन कुल्लू पुलिस के जवान लगातार सड़कों पर डटे रहे.

New Year Celebration in Himachal
डीजे की धुन पर थिरक रहे पर्यटक (ETV Bharat)

अटल टनल से गुजरे 10 हजार से अधिक वाहन

पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस के त्योहार के बाद से ही यहां पर सैलानियों का आना लगातार जारी है. पिछले कुछ दिनों में यहां पर 9000 से अधिक पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों से पहुंचे. वहीं, सोलंगनाला, अटल टनल से होते हुए सैलानियों ने भी लाहौल घाटी में दस्तक दी. तीन दिनों की अगर बात करें तो अटल टनल से करीब 10,000 वहां आर पार हुए हैं.

New Year Celebration in Himachal
नए साल का जश्न मनाने हिमाचल पहुंचे सैलानी (ETV Bharat)

बंजार और मणिकर्ण में भी उमड़ी सैलानियों की भीड़

बुधवार, 31 दिसंबर को लाहौल में बर्फबारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में सैलानियों ने लाहौल घाटी का रुख किया और आसमान से गिरती हुई बर्फ का भी मजा लिया. वहीं, शाम के समय सभी सैलानी लाहौल घाटी से मनाली पहुंचे. जहां पर प्रशासन के द्वारा सैलानियों के लिए डीजे की व्यवस्था की गई है. शाम करीब 7:00 बजे माल रोड पर डीजे शुरू किया गया और सैलानियों ने डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की.

New Year Celebration in Himachal
नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में पहुंचे सैलानी (ETV Bharat)

मनाली में डीजे की धूम पर झूमे सैलानी

वहीं, मनाली पहुंचे सैलानियों का कहना है कि, इससे पहले वो हिमाचल के कई जगह पर घूमे लेकिन मनाली आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. मनाली के साथ-साथ उन्होंने लाहौल घाटी का भी दौरा किया और वहां पर उन्हें लाहौल घाटी में आसमान से गिरती हुई बर्फ देखने का भी मौका मिला. नए साल के जश्न के बाद पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करने वाले हैं.

New Year Celebration in Himachal
शिमला में पर्यटक (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: कांगड़ा वैली कार्निवल: 2500 महिलाओं ने एक साथ किया झमाकड़ा नृत्य, एंटी-चिट्टा का दिया सशक्त संदेश

ये भी पढ़ें: नए साल के जश्न के लिए पैक हुई मनाली, होटलों में डीजे और बोनफायर से होगा सैलानियों का स्वागत