ETV Bharat / bharat

गर्लफ्रेंड ने जताया ऐसा प्यार, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को भेजा चालान, किसिंग कार पर 5500 का फाइन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वायरल होने के लिए 'किस' की बहार, गर्लफ्रेंड के 3400 किस से सोशल मीडिया पर मिले 55 लाख व्यूज़, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने थमाया चालान. पीयूष श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

GWALIOR KISSING CAR CASE
गर्लफ्रेंड ने जताया ऐसा प्यार, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को भेजा चालान, (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 25, 2026 at 6:40 AM IST

|

Updated : August 25, 2026 at 6:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने तैयार हैं. इसकी बानगी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी देखने को मिली जब एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार को किसिंग कार में बदल दिया, कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 लिपस्टिक किस किए और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. रील तो वायरल हो गई पर पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड (कार मालिक) को अब 5500 रु का चालान थमा दिया है.

किसिंग कार की रील पर 55 लाख व्यूज, फिर आया चालान

दरअसल, ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ती एक कार जिस पर अनगिनत लिपस्टिक के होठों के निशान थे, उसे देख लोग अचरज में पड़ गया. इस कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. ये कार ग्वालियर के एक युवक के नाम पर दर्ज है, जिसपर उसकी गर्लफ्रेंड ने कथित तौर पर 3400 किस कर निशान बनाए थे. वायरल होने के चक्कर में किया गया यह स्टंट सोशल मीडिया की नजर से तो कामयाब रहा क्योंकि, जैसे ही युवक ने अपने सोशल मीडिया पर किस वाली कार की रील शेयर की, तो चौबीस घंटे में ही यह 5.5M यानी 55 लाख व्यूज पार कर गई. लेकिन इस वीडियो ने ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस का ध्यान भी अपनी और खींच लिया.

गर्लफ्रेंड के 3400 किस से सोशल मीडिया पर मिले 55 लाख व्यूज, फिर आया चालान (Etv Bharat)

कार मालिक पर ट्रैफिक पुलिस का 5500 का जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस ने इस कार के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर कार मालिक आदित्य को कार के साथ ट्रैफिक थाने बुलाया, और यहां यातायात और ऑटोमोबाइल नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान थमा दिया. युवक ने गलती मानी और 5500 रु का जुर्माना भी तुरंत भरा. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. युवक को अपनी कार से वे सभी किस के निशान भी कपड़े से साफ करने पड़े जो वायरल पोस्ट के लिए उसकी दोस्त ने बनाए थे.

FINE ON KISSING CAR
किसिंग कार पर 5500 का फाइन (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

युवक ने कहा- "पता नहीं था रूल ब्रेक होंगे"

कार मालिक का कहना था कि, " हमने तो बस रील वायरल हो इसके लिए एक ट्रेंड सेट करने के प्रयास में वीडियो बनाया था, हमें बिल्कुल आइडिया नहीं था कि इससे हम ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रहे हैं. अपनी गलती मानते हुए पुलिस द्वारा दिए गए चालान को भर दिया है. और उन्हें प्रॉमिस किया है कि, आगे से यातायात नियमों का पूरा ध्यान रखेंगे."

गलती का अहसास होने पर खुद मिटाए निशान

ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया की, सोशल मीडिया के ज़रिए हमे इस कार के बारे में पता चला था इसके रजिस्ट्रेशन नंबर के ज़रिए कार मालिक को ट्रैफिक थाने बुलाया गया था, जहाँ उन्हें ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5500 रुपये का चालान दिया गया था. युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ तो चालान के बाद कपड़े और पानी की मदद से उसने ख़ुद से कार से लिपस्टिक के सभी निशान मिटा दिए है. लोगों को समझना होगा कि, ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं उनका पालन सभी को करना चाहिए.

Last Updated : August 25, 2026 at 6:58 AM IST