ETV Bharat / bharat

यूपी के कौशांबी से शौर्य मिश्रा गिरफ्तार, फेक पोस्ट शेयर करने पर गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा, भाजपा युवा मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष होने का दावा

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में यूपी के कौशांबी से शौर्य मिश्रा को अरेस्ट किया है.

Gurugram police arrested lawyer Shaurya Mishra from Kaushambi UP for posting Fake posts in Social Media
यूपी के कौशांबी से शौर्य मिश्रा गिरफ्तार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 16, 2025 at 10:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ पोस्ट डालकर सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले एक वकील को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर झूठी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मनगढ़ंत दावा किया गया था.

फर्जी पोस्ट करने पर शौर्य मिश्रा अरेस्ट : आरोपी शौर्य मिश्रा ने पोस्ट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए युवक और युवती की फर्जी तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप ने बताया कि "तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हरिओम मिश्रा उर्फ शौर्य मिश्रा के रूप में हुई है, जो कौशांबी जिले के चरवा गांव का निवासी है और एलएलबी की पढ़ाई कर चुका है".

Gurugram police arrested lawyer Shaurya Mishra from Kaushambi UP for posting Fake posts in Social Media
फेक पोस्ट शेयर करने पर गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा (Etv Bharat)

भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष होने का दावा : वहीं आरोपी शौर्य मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(X) अकाउंट पर खुद को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष होने का दावा कर रखा है. शौर्य मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(X) अकाउंट पर करीब 1 लाख फॉलोअर्स हैं. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप ने बताया कि "पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर देखी गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को उठाकर अपने अकाउंट से साझा किया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है."

Gurugram police arrested lawyer Shaurya Mishra from Kaushambi UP for posting Fake posts in Social Media
शौर्य मिश्रा का सोशल मीडिया अकाउंट (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

ये भी पढ़ें -हरियाणा में 2026 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर रिलीज़, इतने दिन रहेंगे हॉलिडे, देखिए पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें - रेवाड़ी में PHD और NET के छात्रों ने कैब ड्राइवर को मारी गोली, जैमर-GPS डिटेक्टर मिलने से पुलिस के उड़े होश