ETV Bharat / bharat

100 घंटे के अंदर सभी राष्ट्रविरोधी तत्वों की जांच हो: गुजरात DGP

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल जिस तरह से सामने आया इससे पुलिस सकते में है. गुजरात पुलिस ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है.

GUJARAT ANTI NATIONAL ELEMENTS
गुजरात पुलिस (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 18, 2025 at 8:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अहमदाबाद: दिल्ली में हुए बम विस्फोट और गुजरात से तीन आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद राज्य पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. घटना के बाद राज्य भर में कई संदिग्ध जगहों पर की तलाशी ली गई. साथ ही इससे जुड़े मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया. राज्य में 30 सालों में इससे जुड़े रहे संदिग्धों का डोजियर तैयार करने के सख्त आदेश दिए गए. इस पूरी प्रक्रिया को 100 घंटों में पूरा करने के लिए कहा गया है.

अब राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने सभी थानों को पिछले 30 वर्षों में गुजरात में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पकड़े गए आरोपियों की जाँच करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने पुलिस को यह पूरी प्रक्रिया 100 घंटों के भीतर पूरी करने का भी निर्देश दिया है.

राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि 8 नवंबर को गुजरात एटीएस ने तीन राष्ट्रविरोधी तत्वों को हिरासत में लिया गया था. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किये गए. अगले दिन फरीदाबाद में राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसी दिन दिल्ली में बम विस्फोट हुआ.

इस पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए गुजरात पुलिस को सतर्क कर दिया गया और एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात राज्य के सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया गया कि वे पिछले 30 वर्षों में गुजरात के विभिन्न थानों में जिन लोगों के खिलाफ राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं, उनकी तुरंत जाँच करें.

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है. हर पुलिस स्टेशन को आग्रह और निर्देश दिया गया है कि अगले 100 घंटों में ये पूरी जाँच, सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाए. हर पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया गया है कि पिछले 30 वर्षों में गुजरात राज्य में जितने भी आतंकवादी या राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं, उन सभी आरोपियों का सत्यापन पूरा कर लिया जाए और इसके बाद उनके डोजियर तैयार करने का काम अगले 100 घंटों में पूरा कर लिया जाए.

ये भी पढ़ें- 'रिसिन' जहर आतंकी साजिश: गुजरात ATS ने डॉक्टर सैयद के हैदराबाद स्थित घर से रसायन जब्त किया