ETV Bharat / bharat

'जिन्ना का जिन्न घुस गया है..' लव जिहाद को लेकर औवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने 'लव जिहाद' को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं. पढ़ें पूरी खबर..

Giriraj SIngh
ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 1:39 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: लव जिहाद पर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लिया है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मानसिकता उन जिहादों से जुड़ी हुई है, जिसमें लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद का सिलसिला चल पड़ा है.

गिरिराज के निशाने पर ओवैसी: गिरिराज सिंह ने कहा कि लव जिहाद पर संसद में डेटा पेश करने की मांग करने वाले ओवैसी को इसकी शुरुआत हैदराबाद से करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि असल में यह लव जिहाद नहीं बल्कि एक सुनियोजित गजवा-ए-हिंद की तैयारी है. लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद समेत जिहादों का सिलसिला है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (ETV Bharat)

'देश का बंटवारा नहीं होने देंगे': केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआईएमआईएम चीफ की मानसिकता भी जिहाद से जुड़ी हुई है. भारत में जिन्ना का जिन्न अगर किसी में घुस गया है तो वह काम नहीं कर पाएगा, क्योंकि देश का अब दोबारा बंटवारा नहीं होगा. बेगूसराय से बीजेपी सांसद ने कहा कि कोई कितनी भी साजिश रच ले लेकिन अब किसी भी हालत में हम देश को बंटने नहीं देंगे.

Giriraj SIngh
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह (ETV Bharat)

"अच्छा हो कि औवैसी इसकी शुरुआत हैदराबाद से करें. ये प्रेम का लव जिहाद नहीं है. ये सुनियोजित गजवा-ए-हिंद का है. लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद. ये जिहादों का सिलसिला है. ये जेहाद सोची-समझी रणनीति के तहत करने की तैयारी है. ओवैसी जी की मानसिकता उस जिहाद से जुड़ी हुई है लेकिन भारत में अब जिन्ना का जिन्न अगर किसी में घुस गया है, लेकिन देश का बंटवारा अब नहीं होगा."- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Giriraj SIngh
गिरिराज सिंह (ETV Bharat)

ओवैसी ने क्या कहा था?: दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के अमरावती में कहा कि लव जिहाद पर केंद्र को संसद को डेटा पेश करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'अगर कोई बड़ा अपना फैसला खुद ले रहा है तो हमारी पसंद या नापसंद का कोई मतलब नहीं है. अगर लव जिहाद हो रहा है तो वे पार्लियामेंट में डेटा क्यों नहीं पेश करते? आप जिन भी राज्यों में हैं, वहां से लव जिहाद के मामले दिखाते हुए रिकॉर्ड दें. उन्हें बताना चाहिए कि लव जिहाद क्या है. इस देश के युवाओं को नौकरी चाहिए और आप उन्हें कहीं और ले जा रहे हैं.'

मदनी पर भी भड़के गिरिराज: वहीं, मदनी के उस आरोप पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार संविधान बदलना चाहती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भारत को भारत बनाना चाहती है, जबकि मदनी यहां शरिया कानून लाना चाहते हैं.

मदनी ने क्या बोला था?: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश को आग के ढेर पर ला खड़ा किया है. सत्ता के नशे में सांप्रदायिक ताकतें संविधान बदलने और देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं, जो देश को तबाही की ओर ले जाने के समान है. नफरत की राजनीति दरअसल देश से वफादारी नहीं, बल्कि उसके अमन और चैन से गद्दारी है. उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं, वे कभी धर्म के प्रतिनिधि नहीं हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैं भी हिंदू नहीं..' ऐसा क्यों बोले गिरिराज सिंह, बहू-बेटियों को लेकर जताई फिक्र!