ETV Bharat / bharat

यूपी विधायक का गेट पास लगाकर 300kg गांजे की तस्करी, छिंदवाड़ा पुलिस ने कन्टेनर में भरा करोड़ों का माल पकड़ा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में करोड़ों रु का गांजा पकड़ाया, गांजा तस्करों ने लगा रखा था यूपी विधायक का विधानसभा गेट पास, महेंद्र राय की रिपोर्ट.

UP MLA CAR GANJA SMUGGLING
गांजा तस्करों ने लगा रखा था यूपी विधायक का विधानसभा गेट पास (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 26, 2026 at 9:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

छिन्दवाड़ा : आगे-आगे कंटेनर में करोड़ों रुपए का गांजा भरा हुआ चल रहा था और पीछे से विधायक का गेट पास लगी हुई एक कार उसे फॉलो कर रही थी. छिंदवाड़ा पुलिस को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली तो अमरवाड़ा थाने के पास कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में बैठे लोग बैरिकेड तोड़कर भागने लगने. आखिर में पुलिस ने कार और उसके साथ चल रहे एक मालवाहक को पकड़ लिया. जब पुलिस ने कंटेनर खुलावाया तो उसमें से करोड़ों रु का गांजा बरामद हुआ.

कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपए का गांजा

अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया, '' टेमनी के जंगल के पास कंटेनर से तीन सौ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है और सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. कंटेनर सहित लग्जरी कार में भी गांजा और नगदी बरामद हुआ है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद की है.

छिंदवाड़ा पुलिस ने कन्टेनर में भरा करोड़ों का माल पकड़ा (Etv Bharat)

कार में लगा था उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का गेट पास

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले कलर की कार में गांजा रखा हुआ है. उस कार को सिंगोली पुलिस चौकी के पास भी जब पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे, जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी विंड शील्ड भी टूट गई थी. कार की विंड शील्ड पर ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का गेट पास लगा हुआ था, जिसका नंबर 602 है. वहीं कार का नंबर यूपी 32 आरपी 5056 है. गेट पास असली है या नकली,इसकी जांच पुलिस कर रही है.

UP MLA CAR Ganja smuggling
कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे करोड़ों रुपए का गांजा (Etv Bharat)

ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की खेप

अमरवाड़ा थाना प्रभारी के मुताबिक, '' गांजा ओडिशा के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. आरोपी छत्तीसगढ़ के रास्ते से होते हुए मध्य प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, होते हुए छिंदवाड़ा दाखिल हुए. फिर छिंदवाड़ा से सागर के रास्ते उत्तर प्रदेश के ललितपुर जाने की फिराक में थे. कार में जो विधानसभा का पास लगा हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही कि आरोपियों ने इसका उपयोग किस तरीके से किया है.''

Chhindwara police caught marijuana
टेमनी के जंगल के पास पकड़ा गया 300 किलो गांजा (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ

पुलिस ने इस मामले में कार में सवार छह लोगों सहित कंटेनर चालक को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है. कंटेनर में बेखोफ होकर गांजे की तस्करी कर रहे इन लोगों के पीछे बड़े गिरोह होने की भी आशंका है. इपुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है कि विधानसभा पास कहीं असली तो नहीं था.