ETV Bharat / bharat

दर्दनाक हादसा : बच्चे को बचाने पार्वती नदी में उतरे 4 लोगों की डूबने से मौत

काफी मशक्कत के बाद चारों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल छबड़ा चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

4 लोगों की नदी में डूबने से मौत
4 लोगों की नदी में डूबने से मौत ((Symbolic))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 16, 2026 at 4:36 PM IST

|

Updated : June 16, 2026 at 5:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

छबड़ा (बारां): जिले के छबड़ा क्षेत्र स्थित गुगोर पार्वती नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. नदी में नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के लिए उतरे चार लोग गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

छबड़ा थाना अधिकारी राजेश खटाना ने बताया कि सोमवार रात गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए चार लोग मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गए थे. गुड्डी बाई का 5 साल का बच्चा शबीर गहरे पानी में चला गया, जिसको बचाने के लिए गुड्डी बाई और अन्य लोग दौड़े. घटना में बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन चार लोग डूब गए. चारों की मौत हो गई. सभी का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

पढ़ें. बालोतरा में बड़ा हादसा: खेलते-खेलते खत्म हो गई तीन जिंदगियां, राठौड़-रविंद्र भाटी ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार 3 युवक व एक महिला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुगोर आए हुए थे. इसी दौरान वे पार्वती नदी में नहाने के लिए गए, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद चारों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल छबड़ा चिकित्सालय लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर छबड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की. शवों को छबड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतकों की पहचान गुड्डी बाई (45) पत्नी रशीद खान, निवासी नया मोहल्ला छीपाबड़ौद, अरमान (17) पुत्र बंटी गोरी, निवासी हट्टी मिल गुना मध्य प्रदेश, सलाम (22) पुत्र रशीद खान, निवासी नया मोहल्ला छीपाबड़ौद, यूनुस खान (18) पुत्र बंटी गोरी, हट्टी मिल गुना मध्य प्रदेश के रूप में की गई है.

Last Updated : June 16, 2026 at 5:12 PM IST