ETV Bharat / bharat

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी; लखनऊ रेफर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नहीं हुई मुलाकात

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार की शाम को मिलने पहुंचे.

Amitabh Thakur
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत देवरिया जेल में बिगड़ी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 10:15 AM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 12:17 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: धोखाधड़ी के एक मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात जेल के भीतर ही अचानक तबियत बिगड़ गई.

अमिताभ ठाकुर के सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन उन्हें तत्काल देवरिया के देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी इसी को ध्यान में रखते हुए उनका इलाज किया जा रहा है. गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रामकुमार जायसवाल ने बताया है कि फिलहाल स्थिति पर नजर बनाई जा रही है. उन्हें हार्ट अटैक आया है कि नहीं यह देखा जा रहा है. चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है.

गौर करें तो देवरिया में एसपी रहते ठाकुर के ऊपर जमीन खरीद में धोखाधड़ी का आरोप लगा था. इसी सिससिले में 10 दिसंबर को लखनऊ से दिल्ली जाते समय चलती ट्रेन से उन्हें शाहजहांपुर में गिरफ्तार किया गया था.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12 बजे अमिताभ ठाकुर की तबीयत जेल के भीतर अचानक से खराब हुई. सीने में दर्द, घबराहट कि जैसे ही जेल प्रशासन को जानकारी हुई आनन-फानन में उन्हें देवरिया के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रात 2:00 बजे ही रेफर कर दिया. वहां स्थिति ठीक न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

गौर करें तो अमिताभ ठाकुर बार-बार अपनी सेहत और हत्या दोनों को लेकर आशंका जाता रहे थे और अपनी रिहाई की मांग कर रहे थे. इस बीच मंगलवार को ही देवरिया सीजेएम कोर्ट में उनके मामले की सुनवाई हुई. जिसमें सीजेएम न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी और उनके रिमांड पर फैसला आज बुधवार को आना है. सुनवाई के दौरान अमिताभ ठाकुर न्यायालय में मौजूद थे और वह अपने खिलाफ फैसले से बेहद नाखुश बताए जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पेशी के बाद उन्हें 6:30 बजे वापस जेल लाया गया. रात में 9:30 बजे वह खाना खाकर सोए थे कि अचानक से 12 बजे के दौरान उन्होंने सीने में तेज दर्द, बेचैनी होने की दिक्कत बताई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

जेल में बंद और पेशी के दौरान अमिताभ ठाकुर बार-बार अपनी जान को लेकर खतरा भी जताते रहे हैं. और कहते रहे थे कि कहीं उनका एनकाउंटर ना कर दिया जाए. वह प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं की चुनिंदा कार्रवाई करते हुए उन्हें निशाना बनाया गया है. लेकिन देवरिया में वह जिस मामले में जेल में बंद है वह जमीन से जुड़ा हुआ है.

वर्ष 1999 में देवरिया में पुलिस कप्तान रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लाट खरीदा था।. प्लाट आवंटन के दौरान उनकी पत्नी का नाम नूतन देवी और पति के नाम के रूप में अभिजात दर्ज कराया गया था, जबकि उनका वास्तविक नाम अमिताभ ठाकुर है. आवंटन के 3 साल तक उस प्लाट पर कोई निर्माण नहीं हुआ और वर्ष 2002 में नूतन ठाकुर ने जमीन की लीज डीड शराब और कंस्ट्रक्शन कारोबारी संजय प्रताप सिंह को ट्रांसफर कर दिया. जिससे यह घालमेल उजागर हुआ और अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले के शिकार हो गए.

अमिताभ ठाकुर से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष : देवरिया जेल में मंगलवार की रात तबीयत बिगड़ने के बाद गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार की शाम को मिलने पहुंचे. आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अजय राय को अमिताभ ठाकुर से मिलने नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि कोडीन कफ सिरफ मामले में जो लोग भी आरोपी और संदिग्ध हैं, वह देश-विदेश घूम रहे हैं. पार्टी कर रहे हैं. अजय राय के साथ गोरखपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी मनोज यादव समेत तमाम कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज अमिताभ ठाकुर से मिलने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें - पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज; कोर्ट ने कहा- जमानत देने के लिए नहीं है पर्याप्त आधार

Last Updated : January 7, 2026 at 12:17 PM IST