ETV Bharat / bharat

वीरेंद्र सहवाग पहुंचे बिहार, सम्राट चौधरी से की मुलाकात.. डिप्टी सीएम बोले- 'मुल्तान के सुल्तान से खेल पर हुई बात'

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान बिहार में खेल को लेकर बड़ी प्लानिंग की गयी. पढ़ें

Virender Sehwag met Deputy CM Samrat Chaudhary
वीरेंद्र सहवाग को स्मृति भेंट करते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary 'X')
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 24, 2025 at 10:43 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी. मंगलवार को डिप्टी सीएम आवास पर मुलाकात के दौरान बिहार में खेल को लेकर प्लानिंग की गयी.

स्मृति चिह्न देकर स्वागत: सम्राट चौधरी ने वीरेंद्र सहवाग को शॉल और स्मृति चिह्न देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा है, "भारत स्टार क्रिकेटर रहे, विस्फोट बल्लेबाज के तौर पर अनेकों कीर्तिमान रचने वाले 'मुल्तान के सुल्तान' से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग का आवास पर आगमन हुआ."

बिहार में क्रिकेट पर चर्चा: सम्राट चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि बिहार की बेहतरी, खेल जगत में विशेषकर क्रिकेट को लेकर राज्य में अवसर और संभावनाओं पर वृहद संवाद किया. राज्य में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है. मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत युवा खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है. ऐसे में सरकार खेल के क्षेत्र में कई योजनाएं लायी है.

Virender Sehwag met Deputy CM Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी के साथ वीरेंद्र सहवाग (Samrat Choudhary 'X')

'बिहार बड़े मैच के लिए तैयार': सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के पोस्ट पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है 'बिहार अब बड़े मैच के लिए तैयार हो रहा है. वीरेंद्र सहवाग के करोड़ों फैंस हैं. 11 जनवरी को लीजेंड्स की क्रिकेट मैच बिहार में खेली जानी है. बिहार की खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने राज्य में खेलों के विकास के लिए नया नारा भी यही दिया.

Virender Sehwag met Deputy CM Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी से बातचीत करते वीरेंद्र सहवाग (Samrat Choudhary 'X')

BCA का मुख्यालय भागलपुर करने की मांग: एक यूजर ने लिखा कि ''बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मुख्यालय भागलपुर में किया जाए. पटना में रियल टैलेंट को जगह नहीं मिल रही है. पैसे लेकर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है.'' एक और यूजर ने लिखा कि ''वीरेंद्र सहवाग के फैन फॉलोइंग अच्छी है. ऐसे में बिहार सरकार को वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर इसका फायदा उठाना चाहिए. बिहार खेल के क्षेत्र में और आगे जाएगा.''

ये भी पढ़ें: