ETV Bharat / bharat

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया.

NAVJOT SINGH SIDHU religious Yatra
हरिद्वार माया देवी मंदिर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 29, 2026 at 7:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार (उत्तराखंड): फेमस पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माया देवी के मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना की. नवजोत सिंह सिद्धू के मंदिर में आने पर जूना अखाड़ा के संतों ने उनका स्वागत किया. माया देवी मंदिर में पुजारी ने उनकी विशेष पूजा अर्चना कराई. नवजोत सिंह सिद्धू ने भी साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोग भी नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर खुश नजर आए.

भैरव आरती में भाग लिया, साधु संतों ने बताई मंदिर की विशेषताएं: माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंदिर परिसर में स्थित भैरव मंदिर में भी माथा टेका और शाम को होने वाली भैरव आरती में भी भाग लिया. इस दौरान जूना अखाड़ा के संतों और मंदिर से जुड़े पुजारियों ने उन्हें दोनों मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक विशेषताओं की जानकारी दी. संतों ने बताया कि माया देवी मंदिर हरिद्वार के प्राचीन सिद्धपीठों में शामिल है.

माया देवी मंदिर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू (Video-ETV Bharat)

मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र: मां माया देवी हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी हैं और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां माता सती की नाभि गिरी थी. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सिद्धू ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना और आरती में हिस्सा लिया. उन्होंने संतों से बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस दौरान सिद्धू को करीब से देखा.

NAVJOT SINGH SIDHU religious Yatra
नवजोत सिंह सिद्धू ने माया देवी मंदिर में की पूजा (Photo-ETV Bharat)

सिद्धू को पहचानकर यात्रियों के दल ने खिंचवाई फोटो: माया देवी मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को देखते ही मंदिर परिसर में मौजूद यात्रियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की इच्छा जताई. हालांकि सिद्धू ने ज्यादा बातचीत तो नहीं की, लेकिन मुस्कुराते हुए लोगों से बातचीत की और मंदिर पहुंचे बाहर के यात्रियों के एक दल के साथ फोटो खिंचवाई. यात्रियों के दल में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सिद्धू ज्यादा देर तक मंदिर परिसर में नहीं रहे, लेकिन जब उन्होंने पूजा अर्चना की तक तक मंदिर में मौजूद, लोगों की भीड़ उनके आसपास जुटी रही. सिद्धू को करीब से देखकर कई श्रद्धालु उत्साहित नजर आए.

NAVJOT SINGH SIDHU religious Yatra
सिद्धू का जूना अखाड़ा के संतों ने किया स्वागत (Photo-ETV Bharat)

ज्यादा कुछ नहीं बोले सिद्धू, भक्ति में लीन नजर आए: हरिद्वार पहुंचने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया और अन्य लोगों के सामने ज्यादा कुछ नहीं कहा. मंदिर में पूजा अर्चना और संतों से मुलाकात की, वो भक्ति में लीन नजर आये. सादगी के साथ उन्होंने साधु संतों की बातों को सुना. उनके साथ परिवार का अन्य कोई सदस्य साथ नहीं था, बस केवल सुरक्षा कर्मियों के साथ वो हरिद्वार पहुंचे थे. सिद्धू ने किसी राजनीतिक मुद्दे या अन्य विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा, उन्होंने मीडिया को भी कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं दिया.

पढ़ें-