अब बृजभूषण सिंह को बर्थडे गिफ्ट में मिला 2.5 करोड़ का घोड़ा, जानिए कौन हैं, जिन्होंने लंदन में मंगवा कर दिया?
दुनिया भर में सात रेस जीत चुका है, रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने दिया गिफ्ट

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 7:15 PM IST
गोंडाः भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन के अवसर पर ढाई करोड़ रुपए कीमत का गिफ्ट मिला मिला है. मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी और दिल्ली में रहने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान द्वारा लंदन से घोड़ा मंगवा कर गिफ्ट में दिया है.
रविंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि यह अश्व जोहानिसबर्ग घोड़ा लंदन से लाया गया है. जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए आया हूं. उन्होंने बताया कि थोरो ब्रेड नस्ल का यह घोड़ा है. इसकी मां का नाम द गुरखा है जो आयरलैंड की थी और पिता का Dynarock है, जो यूएसए का है. इसकी कीमत मार्केट में पैदा होने पर 50 लाख और रेस में शामिल होने पर ढाई करोड़ रुपए होती है.
38 रेस में हो चुका शामिलः यह घोड़ा अब तक 38 रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले चुका है और 7 में जीत हासिल की है. दो प्रतियोगिताओं में सेकंड स्थान पर रहा है. पांच प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान और चार में चौथे स्थान पर रहा है. अब तक 22 लाख 41 हजार 353 रुपए रेस में जीत चुका है. रविंद्र पाल ने बताया कि अश्व जोहानिसबर्ग घोड़े की इस समय 102 रैंक है और यह बहुत ही कीमती घोड़ा माना जा रहा है.
वही मीडिया से बात करते हुए रविंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि 'वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास के सामने रहते. नेताजी से वहीं पर मुलाकात होती रहती है. मेरी पत्नी के दिल्ली के अंदर 100 घोड़े हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश में भी हमारे घोड़े हैं. नेताजी का घोड़े से प्यार सम्मान और इज्जत देखकर तय किया था कि जन्मदिन पर एक घोड़ा हम उपहार देकर सम्मानित करेंगे'.
दुनिया भर में जीत चुका 7 क्लासिक रेसः रविंद्र ने कहा, 'हमने सही जगह पर, सही इंसान को घोड़ा गिफ्ट किया है. बहुत ही अच्छा कार्य पत्नी के कहने पर हमने किया है. उन्होंने ही मुझे सलाह दी थी कि एक अच्छा घोड़ा नेताजी को गिफ्ट देना चाहिए. पूरी दुनिया में थोरो ग्रेड रेस की एक अलग नस्ल होती हैय इसका बाप लंदन के अंदर पैदा हुआ था और इसकी मां आयरलैंड की है. 7 साल का घोड़ा हमने लंदन से मंगवाया है. यह घोड़ा पूरे दुनिया के अंदर 7 क्लासिक रेस जीती है. मैं इसका दाम नहीं बताऊंगा. क्योंकि उपहार का कोई दम नहीं होता है.
100 बीघे में घर फिर घास काटने जाते हैं पति-पत्नीः वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा 'एक शर्म नाम की चीज है, वह लोगों को नहीं करनी चाहिए. रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह खुद मेहनत करते हैं. खुद घोड़े की सेवा करते हैं, मैं उनके घर जाकर के देख चुका हूं. 100 बीघे में इनका घर बना हुआ है और यह दोनों पति-पत्नी खुद खेत में जाते हैं घास काट करके लाते हैं. भगवान कसम खाकर कह रहा हूं, झूठ नहीं बोल रहा हूं. यह घोड़े के बहुत ही शौकीन लोग हैं. 300 घोड़े इनके पास है और इन्होंने मुझे उपहार स्वरूप एक घोड़ा दिया है, जो मैंने स्वीकार किया है.'

