ETV Bharat / bharat

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, अन्य राज्यों से आने वाली कई ट्रेन 12 घंटे तक पहुंच रही लेट

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है,कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेन लेट चल रही है.

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 9, 2026 at 2:03 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 4:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर भारत में भयंकर ठंड के साथ कोहरे ने विजिबिलिटी काफी कम कर दी है. विजिबिलिटी कम होने के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. दृश्यता कम होने के कारण लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देता जिसके चलते ट्रेन की रफ्तार को धीमा किया जाता है. फिलहाल, कोहरे के कारण विभिन्न राज्यों से दिल्ली की तरफ आने वाली 30 से अधिक ट्रेन लेट चल रही है.

ट्रेनों की देरी का आलम यह है कि कई ट्रेन तो 10 से 12 घंटे तक लेट है. ट्रेनें लेट होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है की ट्रेन का रनिंग शेड्यूल देखने के पश्चात ही घर से स्टेशन के लिए निकले. ताकि स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े.

दिल्ली जंक्शन पर ट्रेनों की स्थिति
दिल्ली जंक्शन पर ट्रेनों की स्थिति (ETV Bharat)

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, मौजूदा दिनों में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है. कोहरे के चलते लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देता है जिसके चलते ट्रेनों की रफ्तार को धीमा करना होता है. यात्रियों की सुरक्षा को रेलवे द्वारा प्राथमिकता दी जाती है. यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति (ETV Bharat)

एक तरफ उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है. वहीं बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में सर्दी को बढ़ा दिया है. आज दिल्ली एनसीआर में सुबह हुई बारिश ने लोगों की ठिठुरन और बढ़ा दी हैं वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम दर्ज की जा रही है जिसका असर रेल यातायात, सड़क परिवहन और ऐअर सर्विस पर साफ देखा जा रहा है. खासकर ट्रेनों की देरी के वजह से बड़ी संख्या में रेल यात्री प्रभावित हो रहे हैं और इन दिनों उनका सफर उन्हें काफी परेशान कर रहा है.


ये भी पढ़ें :

Last Updated : January 9, 2026 at 4:11 PM IST