AC कोच के केबिन को 'हनीमून थीम' पर सजाया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नंदीग्राम एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रहे कपल ने सफर को यादगार बनाने के लिए केबिन को 'हनीमून थीम' पर सजवाया था.

Published : July 9, 2026 at 1:43 PM IST
हैदराबाद: नंदीग्राम एक्सप्रेस (11002) में फर्स्ट AC कोच में केबिन को 'हनीमून थीम' की तर्ज पर सजाने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस घटना पर जोक्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना पर तंज कसा, तो किसी ने मजाक में ट्रेन को "सुहागरात एक्सप्रेस" या "हनीमून ऑन व्हील्स" नाम दिया.
यह घटना 6 जुलाई को नांदेड़-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस (11002) में हुई. फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रहे कपल ने सफर को यादगार बनाने के लिए अपने केबिन को 'हनीमून थीम' की तरह सजवाया. डिब्बे को गुब्बारों, फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था. साथ ही "आई लव यू" संदेश भी लिखा था. इस तरह ट्रेन के कोच को रोमांटिक माहौल में बदल दिया गया था.
A couple travelling in Train No. 11002 Nandigram Express on 6th July, 2026 had privately engaged a decorator online to decorate their 1st AC coupe.
— South Central Railway (@SCRailwayIndia) July 8, 2026
The decorator's entry into the coach at Jalna station was unauthorized and is viewed as a serious lapse. The concerned staff…
हालांकि, किसी ने ट्रेन के कोच में रोमांटिक डेकोरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो कुछ ही समय में चर्चा का विषय बना गया. इस वीडियो को रेलवे के संज्ञान में भी लाया गया. इसके बाद रेलवे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. साथ ही डेकोरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. भारतीय रेलवे ने इसे एसी प्रथम श्रेणी कोच की सुरक्षा में चूक का मामला बताया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के जालना जिले के एक कपल के लिए केबिन बुक किया गया था. जब कपल औरंगाबाद से जालना रेलवे स्टेशन तक कार से गया, तो उनकी टीम ने ट्रेन के डिब्बे को पहले से ही सजा दिया था. बाद में कपल जालना स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ.
A First AC coach has reportedly been decorated with a " honeymoon-style" setup.
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) July 7, 2026
the railway administration must explain: is it's allowed? @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @PMOIndia pic.twitter.com/ofE4AGawJH
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने एक्स पोस्ट में कहा कि 6 जुलाई, 2026 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने फर्स्ट AC केबिन को सजाने के लिए खुद से एक डेकोरेटर को ऑनलाइन बुक किया था. जालना स्टेशन पर कोच में डेकोरेटर की एंट्री बिना इजाजत के हुई थी और इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है. संबंधित रेलवे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है, और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
रेलवे के नांदेड़ मंडल ने एक्स पोस्ट में कहा कि संबंधित डेकोरेटर के खिलाफ रेलवे एक्ट के मौजूदा नियमों के तहत ट्रेन में बिना इजाजत एंट्री, बिना टिकट यात्रा, साथ ही रेलवे परिसर में बिना इजाजत एंट्री (अनधिकृत प्रवेश) के लिए मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- रेलवे की नई पहल, फिजिकल वर्किंग मॉडल से सिग्नलिंग सिद्धांतों को सीखेंगे लोको पायलट

