ETV Bharat / bharat

चंडीगढ़ में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR, वेब सीरीज में महिलाओं पर आपत्तिजनक डायलॉग का आरोप

महिलाओं के लिए अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों को लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है.

FIR against Yuvraj Singh father Yograj Singh in Chandigarh for objectionable dialogue about women in web series
चंडीगढ़ में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 14, 2026 at 10:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : महिलाओं के लिए अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. विवादित बयान पर चंडीगढ़ पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ BNS की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही 67A IT Act भी लगाई गई है.

योगराज सिंह पर एफआईआर दर्ज : आपको बता दें कि इस मामले में चंडीगढ़ के दो वकीलों जिसमें जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा हैं, उन्होंने सबसे पहले चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर अब एफआईआर हो गई है. एडवोकेट्स ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है. उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. ये महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन है. चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में आईटी एक्ट के अधीन अलग-अलग धाराओं के तहत क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब महिला आयोग से की शिकायत : पंजाब कांग्रेस नेता राणा बलजीत सिंह चहल ने वेब सीरीज "लुक्खे" में महिलाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अभिनेता योगराज सिंह के खिलाफ पंजाब राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने, फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और आपत्तिजनक दृश्यों को हटाए जाने तक सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की थी.पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी इस मामले में महिला आयोग को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की थी.

पंजाब राज्य महिला आयोग सख्त : एफआईआर दर्ज होने के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं योगराज सिंह की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. पंजाब राज्य महिला आयोग ने गुरुवार को पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर चंडीगढ़ को एक पत्र भेजा जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. आयोग ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिए कहा है.

FIR against Yuvraj Singh father Yograj Singh in Chandigarh for objectionable dialogue about women in web series
पंजाब राज्य महिला आयोग सख्त (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : सचिन-विराट नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है भारत का महान क्रिकेटर हैं, युवराज के पिता का खुलासा

ये भी पढ़ें : बुरे फंसे योगराज, कपिल देव को पिस्तौल से मारने का दिया बयान, तो साथी खिलाड़ी ने बताया 'क्रेक'